फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प्लेटफार्म एक के विस्तार का काम अटका, लंबी ट्रेनों को प्लेटफार्म दो और तीन पर रोके जाने से हजारों यात्री परेशान

प्लेटफार्म एक के विस्तार का काम अटका, लंबी ट्रेनों को प्लेटफार्म दो और तीन पर रोके जाने से हजारों यात्री परेशान

Thu, 14 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म एक के विस्तार का काम अटका, लंबी ट्रेनों को प्लेटफार्म दो और तीन पर रोके जाने से हजारों यात्री परेशान
प्लेटफार्म एक के विस्तार का काम अटका, लंबी ट्रेनों को प्लेटफार्म दो और तीन पर रोके जाने से हजारों यात्री परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तार का कार्य शुरू होने के बाद फिर से अटक गया। रेलवे बोर्ड की तरफ से यहां इंजीनियर व टेक्निकल स्टॉफ दौरा कर चुके हैं। कार्य क्यों रुका और कब शुरू होगा के बारे में रेलवे अधिकारी खुलकर नहीं बता रहे हैं। जबकि दो माह पहले रेलवे की ओर से प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ पोल लगाने की खुदाई की गई थी, लेकिन अभी तक दोबारा से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मौजूदा समय में प्लेटफॉर्म नंबर-1 की लंबाई 275 मीटर है। जिसे बढ़ाकर 458 मीटर किया जाना है यानि प्लेटफॉर्म की लंबाई 183 मीटर बढ़ जाएगी। और यह लंबाई अंबाला (डाउन) की तरफ की जानी है।
महत्वपूर्ण ट्रेन नहीं लग पाती प्लेटफार्म पर
वहीं गोल्डन टेंपल मेल, कोलकत्ता एक्सेप्रस, शालीमार एक्सप्रेस, जम्मू गोरखपुर एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, लोकहित एक्सप्रेस, जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, जलियांवाला एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर नहीं लग पाती। क्योंकि ये ट्रेन 16 से ज्यादा कोच की हैं। जबकि प्लेटफार्म नंबर एक पर 14 कोच ही लग पाते हैं।
विज्ञापन

दो और तीन पर रुकती हैं तमाम गाड़ियां
एक नंबर प्लेटफॉर्म छोटा होने के कारण फिलहाल लगभग तमाम बड़ी गाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर ठहराव दिया जाता है। प्लेटफॉर्म विस्तार होने के बाद दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म का दबाव कम होगा। वहीं इससे आम लोग भी एक्सप्रेस ट्रेनों का लाभ मिलेगा। वहीं दूसरे प्लेटफॉर्म का झंझट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबाई बढ़ने से यहां होगा फायदा
यदि प्लेटफॉर्म नंबर एक लंबाई बढ़ती है तो इससे ट्रेन के कोच में यात्रियों को चढ़ने उतरने में सहूलियत होगी, दूसरा मालगाड़ी से माल उतारने में मदद मिलेगी, तीसरा बेंच, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी होगी चौथा यात्रियों को एफओबी पार करने से निजात मिलेगी।
प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तार का कार्य अटका हुआ है। संघ की तरफ से कई बार इसके विस्तार की मांग रेलवे अधिकारियों से की जा चुकी है। यदि यह प्लेटफार्म बढ़े तो यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरी तरफ जाने की जरूरत नहीं है।

-विशाल भाटिया, कार्यकारी प्रधान, दैनिक रेल यात्री संघ।
प्लेटफार्म एक की लंबाई का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। रेलवे की टीम इस पर कार्य कर रही है। प्लेटफार्म के विस्तार होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं प्लेटफार्म दो पर रुकने वाली गाड़ियां प्लेटफार्म नंबर एक पर रुका करेंगी।
-सुनील जोशी, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed