फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खंड शिक्षाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्रों को गलत सत्यापित करने की शिकायत सीबीआई तक पहुंची

खंड शिक्षाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्रों को गलत सत्यापित करने की शिकायत सीबीआई तक पहुंची

Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्रों को गलत सत्यापित करने की शिकायत सीबीआई तक पहुंची

विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्रों को गलत सत्यापित करने की शिकायत पहुंची सीबीआई तक
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मुजाफ्त निवासी संजीव कुमार ने वार्ड-3 से जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले मामचंद भागवाली के दस्तावेजों को जाली बताते हुए उसकी जांच संबंधित बोर्ड से सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी। जिसमें बोर्ड से सर्टिफिकेट जारी हुआ उस नाम का बोर्ड नहीं होने पर मामले को पुलिस व कोर्ट में दायर किया था। जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर व खंड शिक्षा अधिकारी सरस्वती नगर मुस्तफाबाद द्वारा प्रमाण पत्रों को सत्यापित करवाया गया। इन अधिकारियों ने मामचंद के प्रमाण पत्रों की जांच कर सही बताया था। जिसकी जांच की गुहार संजीव कुमार ने एसडीएम बिलासपुर, डीसी, सीएम विंडो, शिक्षा विभाग व विजिलेंस विंग से कराने को लेकर पिछले कई माह से चक्कर काट रहा है। जबकि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर ग्वालियर में इस नाम का कोई बोर्ड ही नहीं है। जिस नाम का सर्टिफिकेट चुनाव आयोग में पेश किया गया था। संजीव कुमार ने चड़ीगढ़ में सीबीआई के कार्यालय पहुंचकर जांच की मांग की

इस प्रकार है मामला
मामचंद पुत्र नाथूराम वासी भागवाली सुलतानपुर ने जिला परिषद का चुनाव लड़ने के समय बतौर उम्मीदवार शैक्षणिक दस्तावेज एडीसी के समक्ष 10वीं पास बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश ग्वालियर दिखाया था। संजीव कुमार वासी मुजाफ्त ने सूचना के अधिकार के तहत ग्वालियर बोर्ड के पते से सूचना मांगी तो यह बोर्ड ही फर्जी निकला। इस बारे में हाई कोर्ट इलाहाबाद द्वारा सीबीआई जांच के आदेश दिए गए। जांच में यह बोर्ड फर्जी पाया गया। जिसकी शिकायत संजीव कुमार ने थाना बिलासपुर, डीजीपी हरियाणा से की पर कोई जांच नहीं हुई। उसके बाद संजीव कुमार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया कोर्ट ने भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच करने के आदेश दिए। पुलिस भी मामले में कोई ठोस जांच अमल में नहीं लाई। थक हार कर संजीव कुमार ने सीबीआई से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने व फर्जी तरीके से दस्तावेजों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed