फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   भाकियू ने एसबीआई के बाहर दिया धरना देकर की नारेबाजी, बोले-पैसे लेकर ही उठेंगे

भाकियू ने एसबीआई के बाहर दिया धरना देकर की नारेबाजी, बोले-पैसे लेकर ही उठेंगे

Tue, 16 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने एसबीआई के बाहर दिया धरना देकर की नारेबाजी, बोले-पैसे लेकर ही उठेंगे
भाकियू ने एसबीआई के बाहर दिया धरना देकर की नारेबाजी, बोले-पैसे लेकर ही उठेंगे
विज्ञापन

यमुनानगर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने जगाधरी वर्कशॉप स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक के बाहर धरना दिया और बैंक मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी की। यहां किसान इस बात को लेकर अड़ गए कि वह बैंक से दो लाख रुपये लेकर ही उठेंगे। उधर मामला बिगड़ता देख बैंक ने भारी पुलिस बल बुला लिया। पुलिस के समझाने के बाद भी किसान धरने से नहीं उठे। दरअसल, किसानों का कहना था कि बैंक ने पैसे दोगुना करने के नाम पर ससौली गांव निवासी परमजीत सिंह से दो लाख रुपये हड़प लिए और अब बैंक पैसे वापिस करने से मना कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना व प्रदेश संगठन सचिव हरपाल ने बताया कि परमजीत सिंह के पिता रेलवे से रिटायर हुए थे। कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई। जब वह बैंक आए तो उस समय बैंक मैनेजर शंकर थे। उनके साथ सुचेतना नाम की एक महिला और भी थी। उन्होंने उन्हें एक स्कीम में पैसा जमा करवाने को कहा। उनके मना करने पर भी बैंक वालों ने बार-बार उन्हें फोर्स किया। उन्हें यह लालच भी दिया गया कि पैसा पांच वर्ष में दोगुना हो जाएगा। वह बातों में आ गए और दिसंबर 2017 में दो लाख रुपए जमा करवा दिए। अब एक माह पहले उन्हें बैंक से फोन आया कि वह इस स्कीम की अगली किश्त दो लाख और बैंक में जमा करवाएं। वह हैरान हो गए कि अब दो लाख रुपए और किस बात के जमा करवाने हैं। परमजीत सिंह का कहना है कि वह ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं और इसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। अब बैंक वाले कह रहे हैं कि उन्हें पांच वर्ष तक दो दो लाख रुपए जमा करवाने हैं और उन्हें दस वर्ष के बांड पॉलिसी पूरी होने के बाद दीए जाएंगे। उधर, मौजूदा बैंक मैनेजर अवंत मल्होत्रा ने किसानों को आश्वासन दिया कि पंचकूला रीजनल बैंक मैनेजर बाहर गए हुए हैं। दो दिन बाद वह आएंगे। उनके आने के बाद किसानों की बातचीत करवाई जाएगी। जिसके बाद किसानों धरना समाप्त किया।
फोटो-31 व 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed