{"_id":"5bc4e717bdec22694c34279c","slug":"15396308413-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक द्वारा किसान के कर्ज ना चुकाने पर भूमि कुर्क करने के जाने से पहले ही, भाकियू ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक द्वारा किसान के कर्ज ना चुकाने पर भूमि कुर्क करने के जाने से पहले ही, भाकियू ने संभाला मोर्चा
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक द्वारा किसान के कर्ज ना चुकाने पर भूमि कुर्क करने के जाने से पहले ही, भाकियू ने संभाला मोर्चा
बैंक द्वारा किसान के कर्ज ना चुकाने पर भूमि कुर्क करने के जाने से पहले ही, भाकियू ने संभाला मोर्चा
-किसान बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध मोर्चा खोले शाम तक बैठे रहे
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। गांव बरहेडी में एक बैंक द्वारा किसान की सोमवार को कर्ज न चुकाने पर भूमि कुर्क करने की योजना थी। लेकिन जैसे ही भाकियू को मामले की जानकारी मिली, तो सैकड़ों किसान जिला प्रधान सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में गांव बरहेडी पहुंचे और मोर्चा संभाला। किसानों के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही बैंक की ओर से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा। किसान बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध मोर्चा खोले बैठे रहे, लेकिन कोई भी गांव नहीं पहुंचा। जिसके बाद किसान देर शाम को वापिस अपने गांव लौट गए। जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि गांव के एक किसान ने बैंक से लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। लेकिन किसान की फसल खराब होने के कारण वह कर्ज नहीं दे पाया, तो बैंक ने किसान की भूमि को कुर्क करने की योजना बनाई थी। जिसका किसान यूनियन ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन किसी भी किसान की भूमि को कुर्क नहीं होने देगी। किसानों की फसलें खराब होने से किसानों की माली हालत खराब हो गई है। ऐसे में किसान कर्ज चुकाने की हालत में नहीं है। किसी भी बैंक ने किसानों के साथ जबरदस्ती की तो उसका विरोध किया जाएगा। मौके पर प्रेम सिंह, सुरेन्द्र सांगवान, श्याम सिंह मान, जयपाल, राजेश ढांगी, विनोद ढांगी, सुभाष, धर्मबीर, रघुबीर, रोशन लाल, नाथीराम, कर्मवीर, राजेश, पवन गोयल व सतनाम सिंह मौजूद रहे।
फोटो 43