फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुनानगर में शराब कारोबारियों की गुंडागर्दी, किसान की गाड़ी से कुचल कर हत्या, गिरफ्तारी न होने पर एनएच पर शव रखकर साढे सात घंटे

यमुनानगर में शराब कारोबारियों की गुंडागर्दी, किसान की गाड़ी से कुचल कर हत्या, गिरफ्तारी न होने पर एनएच पर शव रखकर साढे सात घंटे

Sat, 04 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में शराब कारोबारियों की गुंडागर्दी, किसान की गाड़ी से कुचल कर हत्या, गिरफ्तारी न होने पर एनएच पर शव रखकर साढे सात घंटे
शराब कारोबारियों ने गाड़ी से कुचलकर की किसान की हत्या
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर एनएच पर शव रखकर बैठे रहे परिजन
पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए शनिवार सुबह 10 बजे तक का समय मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शराब ठेकेदारों और उनके कारिंदों ने वीरवार की रात को रेतगढ़ निवासी किसान पवन कुमार (48) को गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के समय वह अपने दोस्त को उसके घर छोड़कर पर बाइक से घर लौट रहा था। उसका शव रास्ते में गांव भूतमाजरा के नजदीक नेशनल हाईवे 344 पर पड़ा मिला। उसके नजदीक उसकी बाइक खड़ी हुई थी। मृतक के बेटे ने शराब ठेकेदार धीरज पंडित, अमित राणा सहित उनके गुर्गों पर गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने देर रात घटनास्थल पर जाम लगा दिया। शुक्र वार को दिन में पुलिस ने दो ठेकेदारों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
शुक्रवार को परिजन हाईवे स्थित घटनास्थल पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अड़ गए। दिनभर पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाते रहे। इसी बीच बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती भी वहां पहुंच गए। शाम करीब साढ़े छह बजे एसडीएम रादौर पूजा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों से शनिवार सुबह दस बजे तक का समय मांगा। एसडीएम के आश्वासन पर परिजनों ने शव सड़क से उठा लिया और कहा कि यदि सुबह दस बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे फिर शव रखकर जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

पवन के चचेरे भाई हर्ष ने बताया कि शराब ठेकेदार धीरज ने साथियों के साथ करीब दो माह पूर्व अवैध शराब की तस्करी के शक में मृतक के लड़के से मारपीट की थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में शराब ठेकेदारों की शिकायत पर पवन सहित तीन चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद से आरोपी धीरज पवन को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामले में दो ठेकेदारों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुबह दस बजे तक का समय दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- रणधीर सिंह, डीएसपी, हेडक्वार्टर यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed