फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद सरकार की सद्बुद्घि के लिए लेकर आएं कांवड़, मुख्यमंत्री व सभी विधायकों को भेजेंगे गंगाजल

आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद सरकार की सद्बुद्घि के लिए लेकर आएं कांवड़, मुख्यमंत्री व सभी विधायकों को भेजेंगे गंगाजल

Fri, 03 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद सरकार की सद्बुद्घि के लिए लेकर आएं कांवड़, मुख्यमंत्री व सभी विधायकों को भेजेंगे गंगाजल
आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद सरकार की सद्बुद्घि के लिए लेकर आए कांवड़, मुख्यमंत्री व सभी विधायकों को भेजेंगे गंगाजल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार से भाईचारा कांवड़ यात्रा लेकर आए हैं। गुरुवार अलसुबह उन्होंने यमुनानगर के कलानौर से हरियाणा में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में सरकार में शामिल मंत्री और विधायक माइनिंग में जुटे हुए हैं और उन्हें जनता से कोई लेना देना है। जनता के साथ धोखा देने के आरोप लगाया और कहा कि आज पूरा शहर डूबने की कगार पर किसानों के हजारों एकड़ की फसल जलमग्न हो गई और मुख्यमंत्री हवाई यात्रा से अपने हवाई हुए दावों को ढकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाईचारा कावड़ यात्रा का अगला पड़ाव पंचकूला होगा व उसके बाद राजधानी चंडीगढ़ होगी। हरियाणा के राजनीतिक शुद्धिकरण के लिए मुख्यमंत्री ,मंत्री व सभी नेताओं को गंगा-जल भेंट करेंगे।

जयहिंद ने कहा कि अन्य जिलों में भी ये लोग अंधाधुंध कमाई कर रहे हैं। प्रदेश में न महिला सुरक्षा, न कानून व्यवस्था है। गेस्ट टीचर, आशा वर्कर्स, जेबीटी टीचर्स सड़कों पर अपने हकों के लिए लड़ रहे हैं। किसानों के गन्ने की फसल की रकम अब तक बकाया है। कॉलोनियों में रहने वालों से सरकार टैक्स तो वसूल रही है लेकिन सुविधाएं सिर्फ कागजों में दी जा रही है। यहां के विधायक कंवर पाल गुज्जर, घनश्याम दास अरोड़ा, बलवंत सिंह व श्याम सिंह राणा आराम-परस्त जिंदगी में व्यस्त हैं। इन्हें जनता के दुखों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने स्पीकर कंवर पाल गुज्जर पर आरोप लगाते हुए कहा कि दादूपुर नलवी नहर की वजह से हजारों किसान प्रभावित हुए। सरकार अभी तक इस मामले को ठंडे बसते में डाले बैठी है और न ही किसानों तक मुआवजा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed