फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मासूम बच्चे पर भाले से करने के आरोपी को 14 दिन के लिए भेजा जेल

मासूम बच्चे पर भाले से करने के आरोपी को 14 दिन के लिए भेजा जेल

Thu, 02 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मासूम बच्चे पर भाले से करने के आरोपी को 14 दिन के लिए  भेजा जेल
मासूम बच्चे पर हमले के आरोपी को 14 दिन के लिए भेजा जेल
विज्ञापन

- दो वर्षीय मासूम बच्चे पर सिर पर भाले से हमला कर किया था घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। दो वर्षीय मासूम बच्चे आहिल के सिर पर भाले से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को 14 दिन के लिए भेज दिया है।
शहर की डेहा बस्ती में दो वर्षीय मासूम बच्चे आहिल के सिर पर भाले से हमला करने वाले आरोपी अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया। हत्या के प्रयास के मामले में न्यायलय ने गिरफ्तार किए गए अमन कुमार को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। गौरतलब है कि 24 जुलाई को डेहा बस्ती में इंद्री निवासी धीराराम अपनी पत्नी व दो वर्ष के बच्चे आहिल के साथ आया था। इसी दौरान उसके साढ़ू प्याराराम के भांजे अमन ने रंजिशन उसके बेटे आहिल के सिर में भाला मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद घायल आहिल को सरकारी अस्पताल रादौर में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर रेफर किया गया। बाद में बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमलावर अमन के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए थाना प्रभारी ने की मदद : भाले के हमले से घायल हुए मासूम के परिजनों के पास पीजीआई में बच्चे के ऑपरेशन के लिए पचास हजार रुपये नहीं थे। जिसके बाद वह बच्चे को वापस घायल अवस्था में रादौर ले आए थे। थाना रादौर प्रभारी दिनेश सिंह ने बच्चे आहिल के इलाज के लिए 11 हजार रुपये दिए। जिसके बाद शहर के पार्षदों व अष्टविनायक ग्रुप खरकाली के चेयरमैन डा. अमन पंजेटा ने 21 हजार रुपये की राशि दी। इस राशि से बच्चे का इलाज हुआ और बच्चे की जान बच पाई। आज बच्चा इलाज के बाद वापस अपने घर माता पिता के साथ इंद्री पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed