फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रिटायर होने के बाद बच्चों को मुफ्त पढ़ा रहे हैं नेशनल अवार्डी अध्यापक जय कुमार

रिटायर होने के बाद बच्चों को मुफ्त पढ़ा रहे हैं नेशनल अवार्डी अध्यापक जय कुमार

Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
रिटायर होने के बाद बच्चों को मुफ्त पढ़ा रहे हैं नेशनल अवार्डी अध्यापक जय कुमार
सेवानिवृत्ति के बाद भी बच्चों को मुफ्त पढ़ा रहे अध्यापक जय
विज्ञापन

-स्कूलों में जाकर शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति बच्चों व अध्यापकों को कर रहे हैं जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। जो व्यक्ति किसी भी काम को करने से न तो थकता और न ही कभी हारता है। केवल अपने कार्य के प्रति समर्पण भावना व सत्य निष्ठा तथा जुनून और जज्बा रखता है, वही इंसान समाज में अपने कार्य के प्रति समर्पित होता है और जीवन में सफलता भी प्राप्त करता है। ऐसे ही हमारे समाज में एक व्यक्ति है जिन पर यह बात खरी उतरती है। वह राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित देवधर गांववासी जय कुमार सिंह रोहिला।
रोहिला शिक्षा का दीप जलाने में अब भी जी जान से जुटे हुए हैं। 38 वर्ष सेवा के बाद शिक्षा विभाग से रिटायर हो गए हैं। फिर भी 69 साल की उम्र में सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाना तथा निस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर लोक हित व देश हित में समाज सेवा कार्य करने का मिशन जारी रखा है। बेगमपुर स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को शिक्षा, समाज सेवा तथा शिक्षा से वंचित बच्चों को अधिक से अधिक स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित किया। रोहिला ने बताया कि उनके पढ़ाए विद्यार्थी आज उच्च पदों पर आसीन हैं। इनमें एडवोकेट अनिल कुमार गढ़वा हरियाणा विधानसभा के लॉ ऑफिसर हैं। राजपाल दड़वा सरपंच, बनारसी दास हिंदी प्रवक्ता, नरेश कुमार जेई, सुरेंद्र कुमार अध्यापक आदि उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति अवार्ड के साथ साथ दर्जनों अवार्ड से सम्मानित जयकुमार रोहिला आज भी बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने और उन्हें नैतिक शिक्षा देने निकल पड़ते हैं। उनका कहना है कि वह सप्ताह में तीन से चार दिन छछरौली व खिजराबाद के सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों की क्लास लेते हैं और बच्चों को समझाते हैं कि आज के वक्त में पढ़ाई एक ऐसा हुनर है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। इसलिए ज्यादा से ज्यादा उच्च शिक्षा ग्रहण करें और अपने परिवार व समाज के लिए मिसाल कायम करें।
विज्ञापन


मरणोपरांत देहदान का ले चुके हैं संकल्प
नेशनल अवार्डी जय कुमार रोहिला ने जिला रेडक्रॉस समिति यमुनानगर व समाजसेवी कमल धमीजा की प्रेरणा से प्रेरित होकर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर अपनी दोनों आंखें व 2012 को अपने शरीर के सभी अंग मरणोपरांत दान करने का दृढ़ संकल्प लिया। उनका कहना है कि मरकर जलने के बाद इस मानव शरीर का कुछ नहीं बनता। न हीं वह किसी के काम आता है। उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी को चाहिए कि देहदान करने का संकल्प लें। हमारे शरीर के अंग किसी इंसान को जिंदगी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed