{"_id":"5b47a2b44f1c1bc3248b5ea2","slug":"15314213621614-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब 14 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब 14 घंटे मिलेगी बिजली
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब 14 घंटे मिलेगी बिजली
यमुनानगर। गर्मी में बिजली कटौती से परेशान लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 11 की बजाय अब 14 घंटे की सप्लाई देने का फैसला लिया है। पहले केवल 11 घंटे ही बिजली दी जा रही थी। भीषण गर्मी में ओवरलोड, लाइन लॉस व मेंटेनेंस के चलते अतिरिक्त बिजली कट लगाना पड़ता था। साथ ही इन दिनों में लाइनों व ट्रांसफार्मर में भी काफी दिक्कत होती है। ऐसे में ग्रामीणों को शेड्यूल के अनुसार भी बिजली नहीं मिल रही थी। बिजली की कमी झेल रहे ग्रामीणों का अब धैर्य भी जवाब देने लगा था। जुलाई में जठलाना पावर हाउस पर लोगों ने ताला जड़ दिया था। इसके अलावा बिलासपुर और साढ़ौरा में किसानों ने प्रदर्शन भी किया था। ये होगा नया शेड्यूल : वीरवार से ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रुप ए में सायं 6.15 बजे से सुबह 5.15 बजे तक व सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा ग्रुप बी में सायं 6.15 बजे से सुबह 5.15 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक बिजली की सप्लाई की जाएगी। इन फीडरों के अलावा अरबन, इंडस्ट्रीज, इंडीपेंडेंट फीडरों को मांग व आपूर्ति के अनुसार 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाएगी।
ग्रुप ए में रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तीन फेस, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिंगल फेस व सांय 6.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक विद्युत सप्लाई की जाएगी। ग्रुप बी में सुबह 8 बजे से रात्रि 4 बजे तक तीन फेस, सांय 6.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक सिंगल फेस व सुबह 5 बजे से सुबह 8 बजे तक सिंगल फेस विद्युत की सप्लाई की जाएगी। इसी प्रकार ग्रुप सी में सांय 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक तीन फेस, सुबह 5 बजे से सुबह 8 बजे तक सिंगल फेस तथा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिंगल फेस विद्युत सप्लाई की जाएगी।
इन दिनों ओवरलोड की समस्या और खराबी होने की समस्या बढ़ जाती है। शेड्यूल में बढ़ोतरी का ग्रामीणों को लाभ होगा। कोशिश की गई है कि दिन के समय भी उपभोक्ताओं को बिजली मिले।
विज्ञापन
-योगराज, एसई, बिजली निगम, यमुनानगर परिमंडल