{"_id":"5b47a2a64f1c1bb6248b5e69","slug":"153142134717-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विडियो कांफ्रेंस से प्रधानमंत्री ने की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विडियो कांफ्रेंस से प्रधानमंत्री ने की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से बातचीत
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विडियो कांफ्रेंस से प्रधानमंत्री ने की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से बातचीत
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूह के सदस्य तथा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों के साथ विडियो कांफ्रेंस द्वारा सीधी बातचीत की। इस मौके पर जिला सचिवालय यमुनानगर के मीटिंग हाल में जिले के अलग-अलग गांव से लगभग 250 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं डीडीयूजेकेवाई और ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने भाग लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त कमलेश कुमार भादू ने बताया कि समूह के क्या फायदे है, समूह के द्वार बैंक से लोन लेकर अपना कोई काम शुरू किया जा सकता है तथा समूह में ट्रेनिंग लेकर अपना रोजगार स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी समूह किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग लेता है तो उसे उसी प्रकार की ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। इसके बाद जिला कार्यक्रम प्रबंधक दविन्द्र शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे विस्तार से बताया। इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने भी अपनी सफल कहानियां सबके साथ शेयर की। इस मौके पर ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दविन्द्र शर्मा, खण्ड कलस्टर समन्वयक गौरव, कमलजीत व सानिया आदि उपस्थित रहे।
फोटो नंबर 18, 19