फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सोमनदी में आए उफान से आस पास के गांवों में अर्लट जारी

सोमनदी में आए उफान से आस पास के गांवों में अर्लट जारी

Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सोमनदी में आए उफान से आस पास के गांवों में अर्लट जारी
सोमनदी में उफान, आस पास के गांवों में अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। दो दिन पहले पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश से सोमनदी में आए अचानक उफान के पश्चात जिला प्रशासन ने सोमनदी व आस पास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने धनौरा से मलिकपुर बांगर तक सोम नदी के किनारों पर स्थित गांवों के ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि नदी के आस पास के क्षेत्र में अपने पशुओं को चराने केे लिए न जाए व सतर्क रहें। वहीं थाना प्रभारी ने नदी के आस-पास केे क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है।
थाना प्रभारी बिलासपुर गुरमेल सिंह, एसए बिलासपुर सुरेंद्र कुमार ने रणजीतपुर सोमनदी के टूटे तटबंध का दौरा किया व तटबंध के पास झुग्गी झोपड़ी में रह रहे डेहा समुदाय व चारागाह समुदाय के लोगों को वहां से हटाकर ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। कैचमेंट एरिया में हुई बारिश से सोमनदी में आए उफान से नदी में खनन माफिया द्वारा की गई अवैध खुदाई से सोमनदी पर रणजीतपुर पुलिस चौकी के समीप बनाया गया तटबंध व बिलासपुर धनोरा मार्ग पर बने पुल के समीप एक हिस्से की मिट्टी पानी के तेज बहाव के साथ बहनी शुरू हो गई थी। साथ लगते बिजली के पोल व पेड़ भी उखड़ गए थे। गनीमत रही की एसडीएम ने संबधित विभाग के अधिकारियों को टूटे तटबंध को जल्द ठीक करने के निर्देश मौके पर ही दिए थे। एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि नदी क्षेत्र पर पूरी नजर रखी जा रही है। रणजीतपुर पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है।
विज्ञापन


रात भर हो रहा है खनन : क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रणजीतपुर पुल पर भारी वाहनों के रोक लगाने के बाद भी पुल से भारी व ओवरलोडेड वाहन बेरोक टोक गुजर रहे हैं। यह पूरा कार्य रणजीतपुर पुलिस चौकी के सामने से अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन चौकी अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। अवैध खनन व ओवरलोडिंग के कारण क्षेत्र की सडकें टूट चुकी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन के द्वारा खनन पर रोक लगाने केे बावजूद दिन के समय शांति रहती है जबकि खनन माफिया रात होते ही अपने कार्य को अंजाम देने में लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed