{"_id":"5b47a2944f1c1b00278b6163","slug":"15314213305-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण न चुकाए जाने पर भूमि नीलाम किए जाने के नोटिस पर भडके किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण न चुकाए जाने पर भूमि नीलाम किए जाने के नोटिस पर भडके किसान
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण न चुकाए जाने पर भूमि नीलाम किए जाने के नोटिस पर भड़के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। गांव खजूरी के एक किसान को कॉर्पोरेशन बैंक द्वारा ऋण न चुकाए जाने पर भूमि नीलाम किए जाने के नोटिस जारी करने पर वीरवार को किसान भड़क उठे। भारतीय किसान यूनियन रतनमान गुट के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में 50 से अधिक किसान मामले को लेकर बैंक के मैनेजर नाजिम अली से मिले। किसानों ने बैंक मैनेजर के समक्ष किसान द्वारा लिया गया चार लाख रुपये का ऋण तुरंत जमा करवाने व ब्याज की एक लाख 70 हजार रुपये की राशि माफ करने की गुहार लगाई। लेकिन मैनेजर ने ब्याज राशि का 25 प्रतिशत लगभग 42 हजार रुपये माफ करने की बात कही। लेकिन किसान ऋण की राशि का पूरा ब्याज माफ करवाने पर अडे़ रहे।
किसानों ने बैंक मैनेजर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसान के ऋण का ब्याज आठ दिन तक माफ नहीं किया गया तो किसान बैंक पर ताला जड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। किसानों का कहना था कि जब तक सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं करेगी, तब तक किसान बैंकों के ऋण नहीं चुकाएंगे। भाकियू जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने बताया कि जून 2014 में गांव खजूरी निवासी राम प्रसाद व राम सिंह ने कॉर्पोरेशन बैंक रादौर से भूमि पर चार लाख रुपये की लिमिट बनवाई थी। जिसका कुछ ब्याज किसानों ने भरा है। इस समय ब्याज की राशि बढ़कर एक लाख 70 हजार रुपये के लगभग हो गई है। बैंक ने ऋण न चुकाने पर किसानों की भूमि को नीलाम करने के नोटिस जारी किए हैं। ऋण लेने वाले किसान ऋण की मूल राशि चार लाख रुपये देने को तैयार हैं। बैंक इसकी एवज में सारी ब्याज राशि माफ करें। मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयपाल, शमशेर सिंह, सुभाष, नाथीराम दोहली, मरोशन लाल, रघुबीर, गुरदयाल सिंह, सुभाष, विजय नंबरदार, पवन कुमार, विकास कुमार, ओम सिंह व सुरेश कुमार मौजूद रहे।
फोटो नंबर 5