फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एसके रोड पर लगी डिवाइडर पोल लाइटें

एसके रोड पर लगी डिवाइडर पोल लाइटें

Tue, 10 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
एसके रोड पर लगी डिवाइडर पोल लाइटें
रादौर। शहर के एसके रोड पर लगे डिवाइडर के पोल लाइटों पर प्रशासन द्वारा लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए गए। पहले तो इनको लगाने के चार महीने बाद इनकी शुरुआत की गई। इसे अभी एक महीना भी मुश्किल से हुआ होगा। शहरवासियों को लगा था कि प्रशासन विकास करवा रहा है। लेकिन यहां 80 प्रतिशत लाइटें बंद हैं। जब लाइटें जलती ही नहीं तो इस काम पर 50 लाख रुपये खर्च करने का क्या औचित्य है।
विज्ञापन

जेएमआइटी चौक से लेकर शहीद कांबोज धर्मशाला तक लाइटें बंद हैं। एचडीएफसी बैंक से लेकर बुबका चौक तक लाइटें चालू हैं। फिर बुबका चौक से लेकर गोल्डी ढाबे तक लाइटें बंद हैं। घनश्याम दास, सुरेश कुमार, अर्जुन सिंह ने बताया कि 50 लाख लगाकर सरकार से शहर की सजावट के लिए डिवाइडर पोल लाइटें लगवाई हैं। इनमें लाइट आई या नहीं इस बारे में किसी को कुछ लेना देना नहीं है। लगता है प्रशासन इस बात से अंजान है या फिर ये सोची समझी साजिश है। वहीं इस बारे में जब नगरपालिका मेयर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि दो बिजली के मीटर जल गए थे। नए मीटर लगाने के लिए बिजली बोर्ड में लेटर दिया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण वक्त लग रहा है।
विज्ञापन


फोटो नंबर 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed