फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पंचायत संघर्ष समिति ने किया एलान, पंचायत को बहाल करके ही लेंगे दम

पंचायत संघर्ष समिति ने किया एलान, पंचायत को बहाल करके ही लेंगे दम

Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
पंचायत संघर्ष समिति ने किया एलान, पंचायत को बहाल करके ही लेंगे दम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साढौरा। पंचायत के स्थान पर नगरपालिका के गठन होने के बारे में नोटिस हो जाने के बाद पंचायत संघर्ष समिति ने सरकार के इस निर्णय का विरोध करने का फैसला किया है। कस्बे के मनोकामना मंदिर के मैदान में आयोजित पंचायत समर्थकों की बैठक हुई। इसमें पंचायत से संघर्ष समिति ने एलान कर दिया कि वह साढौरा में पंचायत को ही बहाल करके दम लेगी। फिर चाहे इसके लिए कितना ही बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े?
समिति के अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि जब कस्बे के 90 प्रतिशत लोग पंचायत को ही बहाल रखने के समर्थन में है। फिर भी सरकार द्वारा जनमत की अवहेलना करके नगरपालिका का गठन के बारे में नोटिस जारी किया जा रहा है। यह जनमत का अपमान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बारे में कस्बे में वार्ड अनुसार हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कस्बे के लोगों के पंचायत के पक्ष में किए गए हस्ताक्षरों के पत्र को मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा जाएगा। इसके अलावा जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। इंद्रजीत ढिल्लो, अरुण जैन एवं दिलावर हुसैन ने कहा कि कस्बे में पंचायत बहाली के लिए कानून का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। गोपाल सिंह, शाम लाल, पवन बक्शी एवं रामेश्वर दास ने कहा कि कस्बे का विकास केवल पंचायत काल में ही संभव हुआ है। इसलिए कस्बे के संपूर्ण विकास के लिए कस्बे में पंचायत का ही रहना लोगों के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed