फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विद्यार्थी 10 जुलाई तक करा सकते है दस्तावेज सत्यापित

विद्यार्थी 10 जुलाई तक करा सकते है दस्तावेज सत्यापित

Sun, 08 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी 10 जुलाई तक करा सकते है दस्तावेज सत्यापित
विद्यार्थी 10 जुलाई तक करा सकते है दस्तावेज सत्यापित
विज्ञापन

नए गवर्नमेंट कॉलेजों में कल रात 12 बजे तक कर सकते है आवेदन
यमुनानगर।
शनिवार को कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया दूसरे चरण में पहुंच गई। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दोपहर डेढ़ बजे के करीब तीसरी और चौथी प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई। तीसरी और चौथी में छात्र एवं छात्राओं में बीएससी और बीए के प्रति रुझान बढ़ा है, जबकि बीकॉम के प्रति कम हुआ है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा प्रोविजनल लिस्ट के अनुसार बीए कोर्स की आल इंडिया ग्रेड शत प्रतिशत रही है, जबकि बीएससी की 97.40 रही है। दोपहर में प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की वजह से शहर के कॉलेजों में भीड़ कम थी। कॉलेज प्रबंधनों के अनुसार सोमवार को अधिक भीड़ रहेगी।
बॉक्स:
10 जुलाई तक करवा सकते है दस्तावेज सत्यापित
वहीं उच्च विभाग द्वारा पहले दस्तावेज सत्यापित करवाने के लिए सात से नौ तारिख दी गई थी। जिसे अब बढ़ा कर दस जुलाई तक कर दिया गया है। उच्च विभाग द्वारा लेटर जारी कर, सभी कॉलेजो में इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

बॉक्स:
नए कॉलेजों में नौ तक आवेदन
वहीं उच्च विभाग द्वारा नए खोले गए गवर्नमेंट कॉलेजो में आवेदन की अंतिम तिथि भी बढा दी गई है। विद्यार्थी नौ जुलाई तक रादौरी व बिलासपुर गवर्नमेंट कॉलेजों में रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते है। इन कॉलेजों की दूसरी प्रोविजनल लिस्ट 11 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
-प्रोविजनल लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आई हूं और सोमवार को दस्तावेजों का सत्यापन कराऊंगी। मैंने बीएससी मेडिकल कोर्स के लिए आवेदन किया गया था। पहली प्रोविजनल सूची में नाम नहीं आने से निराश थी।-नेहा, स्टूडेंट
-बीकॉम पास के लिए आवेदन किया था। सुबह से ही कॉलेज में प्रोविजनल सूची चस्पा होने का इंतजार कर रही थी। दोपहर डेढ़ बजे के करीब सूची जारी की गई। कई लड़कियां तो बिना देखे ही लौट गई हैं।-काजल, स्टूडेंट

बॉक्स:
खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल मंदीप सिंह का कहना है कि जिनका भी मेरिट लिस्ट में नाम आया है। उसका एडमिशन किया जा रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने एडमिशन प्रक्रिया का समय बढ़ाकर अच्छा कदम उठाया है। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा होगा, जो दूर दराज के गांव से शहर में पढ़ना चाहते हैं।
फोटो नंबर 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed