फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एक साल से सड़क का काम बंद होने से ग्रामीणों में रोष

एक साल से सड़क का काम बंद होने से ग्रामीणों में रोष

Sun, 08 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
एक साल से सड़क का काम बंद होने से ग्रामीणों में रोष
एक साल से सड़क का काम बंद होने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। शहजादवाला से मुकारबपुर तक जाने वाली मार्केटिंग बोर्ड की सड़क का काम पिछले एक साल से ठेकेदार व अधिकारियों की लापरवाही से अटका पड़ा है। सड़क में ठेकेदार ने पत्थर तो डाल दिये पर उसके बाद मुड़कर नहीं देखा। जिसकी वजह से ग्रामीणों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है एक साल से बीच में रुके पडे़ सड़क के काम को पूरा कराने को लेकर ग्रामीण अब सी एम विंडो में शिकायत देने का मन बना रहे हैं।
ग्रामीण राजकुमार सैनी, दर्शन सिंह,नरेश, नकलीराम, जगबीर सिंह, संजीव कुमार व अनिल कुमार ने बताया कि शहजादवाला से मुकारबपुर सड़क का काम एक साल पहले शुरू हुआ था। पहले पहले तो सड़क का काम बड़ी तेजी से चलाया गया। उसके बाद सड़क में ठेकेदार ने पत्थर डाल दिये। इसके बाद काम रुक गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से छोटे-छोटे बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं। सड़क पर डाले गये नुकीले पत्थरों की वजह से रोजाना बच्चों के पैर जख्मी हो रहें है। कई बार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर भी लगा चुके हैं। पर हर बार अधिकारी जल्द ही कार्य शुरू करवाने का झूठा आश्वासन देकर टाल देते हैं।
विज्ञापन

एक साल से कार्य बंद है सरपंच : शहजादवाला सरपंच सुमन देवी का कहना है कि शहजादवाला से मुकारबपुर सड़क निर्माण कार्य पिछले वर्ष शुरू हुआ था। जो कि एक साल बीतने के बाद भी इसी तरह पड़ा हुआ है। सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। एक साल से काम बंद पड़ा है कई बार अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं पर कार्य शुरू नही हो पाया है अब इसको लेकर सी एम विंडो में शिकायत दर्ज कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार पर रोजाना लग रही पेनल्टी : मार्केट कमेटी बोर्ड के एक्स ई एन प्रकाश का कहना है कि शहजादवाला से मुकारबपुर तक दो किलोमीटर सड़क का कार्य ठेकेदार की लापरवाही से अटका पड़ा है। ठेकेदार को कई बार कार्य पूरा करने के नोटिस दिए गए हैं। समय पर कार्य पूरा न करने पर ठेकेदार को रोजाना एक हजार रुपये की पेनॉलटी भी लगाई जा रही है। अब जल्द ही सड़क कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।
फोटो नंबर 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed