फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ज्वेलर संजीव खन्ना के हत्यारोपी योगेश के परिजनों द्वारा मकान बंद कर आत्महत्या करने की उड़ी अफवाह, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर की जांच

ज्वेलर संजीव खन्ना के हत्यारोपी योगेश के परिजनों द्वारा मकान बंद कर आत्महत्या करने की उड़ी अफवाह, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर की जांच

Sun, 08 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर संजीव खन्ना के हत्यारोपी योगेश के परिजनों द्वारा मकान बंद कर आत्महत्या करने की उड़ी अफवाह, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर की जांच
ज्वेलर संजीव खन्ना के हत्यारोपी योगेश के परिजनों द्वारा मकान बंद कर आत्महत्या करने की उड़ी अफवाह, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर की जांच
विज्ञापन

लोगों की घर के बाहर लगी भीड़, बाद में पता चला दंपति किसी काम से गया था बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ज्वेलर संजीव खन्ना के हत्यारोपी योगेश सूरी के पेरेंट्स द्वारा खुद को घर में बंद कर आत्महत्या करने अफवाह ने पुलिस की सांसे उखाड़ दी। शनिवार सुबह यह अफवाह शहर की प्रेम नगर कॉलोनी में इस कदर फैल गई कि उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही थाना शहर यमुनानगर पुलिस मौके पहुंची और घर के दरवाजे तोड़ कर अंदर घुसी, लेकिन घर के अंदर कोई भी नहीं था। जांच में पता चला कि परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हैं। इसके बाद पुलिस व आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

बतां दे कि ज्वेलर संजीव खन्ना के हत्यारोपी योगेश सूरी के पिता विनोद सूरी अपनी पत्नी के साथ प्रेम नगर में रहते हैं। शनिवार सुबह बाहर से कोई व्यक्ति उनसे मिलने आया था। व्यक्ति ने घर की डोर बेल बजाई, लेकिन अंदर से कोई भी बाहर नहीं आया। इसके अलावा दरवाजा भी खटखटाया। काफी देर तक जब कोई बाहर नहीं आया तो व्यक्ति ने इस बारे में उनके पड़ोसियों से बात की। पड़ोसी कृष्णलाल, रविंद्र व जोगिंद्र ने उन्हें बताया कि शुक्रवार रात को तो उन्होंने विनोद सूरी को घर में जाते देखा था। वे सुबह सात बजे से भी घर के बाहर ही गली में बैठे हैं। इसलिए उन्होंने भी परिवार को बाहर जाते नहीं देखा। कुछ ही देर में यह बात प्रेम नगर व आसपास के इलाकों में फैल गई। लोग कयास लगाने लगे की योगेश सूरी पर हत्या का आरोप लगने के बाद दंपति बहुत दुखी है। शायद उन्होंने घर में खुद को बंद कर आत्महत्या कर ली है। इससे पड़ोसियों की चिंता बढ़ गई। इसकी सूचना शास्त्री कॉलोनी में रहने वाले योगेश सूरी की बेटी को भी दी गई। बेटी ने भी अपने पिता के मोबाइल पर कई बार फोन मिलाया परंतु मोबाइल भी विनोद ने नहीं उठाया। सूचना पाते ही वो भी प्रेम नगर में पहुंच गई। लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाना शहर यमुनानगर से सब इंस्पेक्टर जय किशन मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों को बुलाने के लिए घर का दरवाजा खटखटाया परंतु कोई जवाब नहीं आया। इसलिए पुलिस पड़ोसियों के घर से होते हुए छत पर गई। छत पर बने कमरे का दरवाजा तोड़ कर पुलिस कमरे में घुसी। पुलिस ने पूरे घर को खंगाल दिया, लेकिन अंदर विनोद सूरी व उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिला। पुलिस ने इस बारे में लोगों को बताया तो उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed