फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रेलवे स्टेशन पर वेंडर्स व आरपीएफ एएसआई में विवाद, दोनों ने एक दूसरे पर जड़े आरोप प्रत्यारोप

रेलवे स्टेशन पर वेंडर्स व आरपीएफ एएसआई में विवाद, दोनों ने एक दूसरे पर जड़े आरोप प्रत्यारोप

Sun, 08 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर वेंडर्स व आरपीएफ एएसआई में विवाद, दोनों ने एक दूसरे पर जड़े आरोप प्रत्यारोप
रेलवे स्टेशन पर वेंडर्स व आरपीएफ एएसआई में विवाद, दोनों ने एक दूसरे पर जड़े आरोप
विज्ञापन

- वेंडर्स बोले, चौकी ले जाकर एएसआई ने पीटा
- एएसआई बोला, आरपीएफ सीआईबी की टीम ने किए थे हैंडओवर, वेंडर्स ने चौकी में हंगामा कर उन्हें धमकाया
- शुक्रवार रात आरपीएफ सीआईबी की टीम ने छह वेंडर्स का पकड़कर किया था आरपीएफ चौकी के हवाले
- दोनों पक्षों की तरफ से जीआरपी थाना में दी गई शिकायतें, देर रात तक जांच में जुटी थी रेलवे पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात अंबाला से आई आरपीएफ सीआईबी की टीम ने छह वेंडर्स को रेल गाड़ियों व प्लेटफार्म पर अवैध रूप से सामान बेचते हुए पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया। वेंडर्स ने अपने आई कार्ड दिखाते हुए आरोप लगाया कि आरपीएफ के एक एएसआई ने चौकी में उनके साथ मारपीट की। जबकि आरपीएफ के एएसआई ने वेंडर्स पर चौकी में उन पर धमकाने व हंगामा करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत जीआरपी थाने में दी गई है। जीआरपी ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों में देर रात तक कोई सहमति नहीं बनी थी। उधर, मारपीट करने के विरोध में शनिवार को दिनभर वेंडर्स ने रेलवे स्टेशन पर काम बंद रखा। स्टेशन पर दुकानें बंद होने से यात्रियों को खाने का सामान नहीं मिला। इससे वे उन्हें परेशानी हुई।
चौकी में की मारपीट, जेब से नकदी व मोबाइल भी ले लिया, बाद में धमकाते हुए छोड़ा : रेलवे स्टेशन वेंडर उमेश कुमार, पवन कुमार, रणजीत कुमार, सुमित, रवि कुमार व अखिलेश कुमार ने बताया कि वे प्लेटफार्म नंबर दो पर पकोड़ों व खान-पान की ट्रॉली चलाते हैं। उनके पास वेंडर के आई कार्ड बने हुए है। शुक्रवार रात के समय अंबाला से आरपीएफ सीआईबी की टीम चेकिंग के लिए आई थी। वह टीम उन्हें अवैध करार देते हुए आरपीएफ चौकी ले गई। उन्होंने टीम सदस्यों को अपने आई कार्ड भी दिखाए, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उनके चालान कर दिए। आरोप है कि चौकी में तैनात एक एएसआई रेंक के पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने उन्हें भी अपने आई कार्ड व सभी दस्तावेज दिखाए, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि एएसआई ने उनकी जेब से पैसे व मोबाइल भी निकाल लिए। कई घंटे रखने के बाद पुलिसकर्मी ने उन्हें धमकाते हुए छोड़ दिया। मारपीट में उन्हें जो चोटें आई है इसका मेडिकल सरकारी अस्पताल में कराया और शिकायत जीआरपी को दी। वेंडर्स का कहना है कि एएसआई द्वारा उन पर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने किसी को धमकाया है और न ही हंगामा किया है।
विज्ञापन

हाथ साफ करने लगा तो पीछे से कमर में मारी लात : रेलवे स्टेशन पर पकौड़ा बेचने वाले वेंडर टिंकू ने बताया कि शुक्रवार रात टीम सदस्यों ने जब उससे मेडिकल प्रमाण पत्र दिखाने को कहा, तो वह बेसन में गंदे हुए हाथ पानी से साफ करने लगा। तभी एक आरपीएफ जवान ने पीछे से उसकी कमर में लात मारी, जिससे वह नीचे गिर गया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंडर्स ने उन्हें ही धमकाया और चौकी में किया हंगामा : आरपीएफ के एएसआई योगेंद्र तोमर ने बताया कि शुक्रवार रात को अंबाला से आई आरपीएफ सीआईबी की टीम छह वेंडर्स को अवैध रूप से स्टेशन पर सामान बेचते हुए पकड़ चौकी में लेकर आई थी। इन वेंडर्स ने चौकी में हंगामा कर दिया और मुझे ही धमकाने लगे। मैंने उन्हें समझाया भी लेकिन वे नहीं माने। मैंने आरपीएफ की ओर से जो कार्रवाई बनती थी, वह कानून के दायरे में रहकर पूरी की है। मारपीट के जो आरोप अब वेंडर लगा रहे हैं वे निराधार हैं। इसको लेकर मैंने शिकायत जीआरपी को दी है।

रेल गाड़ियों में अवैध रूप से सामान बेचते हुए पकड़े थे छह वेंडर्स, आरपीएफ को किए थे हैंडओवर : वेंडर्स केवल अपने ही स्टॉल पर सामान बेच सकता है। इसके अलावा प्लेटफार्म या रेल गाड़ियों में सामान नहीं बेच सकता। ऐसा करना कानूनन गलत है। शुक्रवार रात को यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर छह वेंडर्स रेल गाड़ियों व प्लेटफार्म पर सामान बेचते हुए पकड़े थे। जिन्हें आरपीएफ को हैंड ओवर किया गया था। आगामी कार्रवाई आरपीएफ को करनी होती है।

- इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह, इंचार्ज, आरपीएफ सीआईबी।
वर्जन
दोनों पक्षों की आई है शिकायत, कर रहे जांच :
आरपीएफ चौकी में हुए हंगामे के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से उनके पास शिकायत आई है। दोनों पक्षों को थाने भी बुलाया गया था, लेकिन उनमें सहमति नहीं बनी। दोनों की शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश पाल, एसएचओ, थाना जीआरपी।
फोटो : 13, 14, 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed