{"_id":"5b410c894f1c1bbd248b5057","slug":"15309897031-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर मालिक की पहचान, ड्राइवर तीसरे दिन भी हाथ नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर मालिक की पहचान, ड्राइवर तीसरे दिन भी हाथ नहीं आया
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर मालिक की पहचान, ड्राइवर तीसरे दिन भी हाथ नहीं आया
साढौरा। बालाजी पंप के पास जायलो को टक्कर मारने वाले टैंकर का चालक अभी भी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने रजिस्टर्ड नंबर के आधार पर टैंकर के मालिक का पता लगा लिया है। उसकी पहचान यमुनानगर के सौंधी मोहल्ला निवासी हरिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने टैंकर मालिक से संपर्क कर कागजात व चालक को पेश करने के निर्देश दिए हैं। कागजात पेश होने पर उनकी जांच की जाएगी। थाना परिसर में खड़े टैंकर की फिटनेस व मैकेनिकल जांच कराई जा रही है। तीन दिन पहले इस टैंकर से टकराने के कारण जायलो के चालक के अलावा छह सवारियों की मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल एक महिला सहित दो लोगों का उपचार चल रहा है। उस समय मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया था। तीन दिन गुजर जाने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई। चालक व परिचालक हादसे के बाद से ही फरार हो गए थे।
जांच अधिकारी एएसआई समय सिंह ने बताया कि वाहन ट्रेस आउट हो गया है। आरोपी चालक को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।