फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   टैंकर की टक्कर से जायलो सवार दो सगे भाइयों समेत छह की मौत, कार काटकर निकालनी पड़ी डेडबॉडी

टैंकर की टक्कर से जायलो सवार दो सगे भाइयों समेत छह की मौत, कार काटकर निकालनी पड़ी डेडबॉडी

Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से जायलो सवार दो सगे भाइयों समेत छह की मौत,  कार काटकर निकालनी पड़ी डेडबॉडी
संशोधित खबर------
विज्ञापन


टैंकर की टक्कर से जायलो सवार दो सगे भाइयों समेत सात की मौत, कार काटकर निकालनी पड़ी डेडबॉडी
- साढौरा-कालाअंब मार्ग पर दोसड़का चौक ईदगाह के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। साढौरा-कालाअंब मार्ग पर दोसड़का चौक ईदगाह के पास तेल के टैंकर की सीधी टक्कर से जायलो कार सवार दो सगे भाइयों समेत परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार को काटकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया। मरने वाले सभी लोग रसूलपुर गांव के रहने वाले थे और यमुनानगर में दैनिक रेलयात्री संघ के संरक्षक नरेश कुमार की रस्म क्रिया से वापस घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार जब जायलो सवार साढौरा से कालाआंब रोड पर पहुंचे तो उनकी जायलो को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के टकराने से जोरदार धमाका हुआ और चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने अपने वाहन रोक कर जायलो में सवार लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कार बुरी तरह से ट्रक में फंसी हुई थी। सूचना मिलने पर साढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले एक ट्रैक्टर से कार को खींचकर बाहर निकाला, फिर बुरी तरह से पिचकी कार को काटकर अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चार लोग मृत हालत में मिले। जबकि पांच अन्य को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया। जहां देर रात एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रसूलपुर निवासी सुरेंद्र (55) व उसका सगा भाई रमेश (50) की गांव की अनाजमंडी में आढ़ती थे। बीती 26 जून की सुरेंद्र की मौसी के लड़के एवं दैनिक रेलयात्री संघ के संरक्षक प्रोफेसर कॉलोनी निवासी नरेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वीरवार को माडल टाउन में उसकी रस्म क्रिया थी। इसमें शामिल होने के लिए सुरेंद्र के परिवार के आठ सदस्य गांव के ही बलविंद्र उर्फ काला की जायलो कार को किराए पर लेकर आए थे। रस्म क्रिया के बाद सभी परिवार के सदस्य वापस घर लौट रहे थे। साढौरा-कालाअंब रोड पर जब वे दो सड़का चौक क्रॉस करने के बाद ईदगाह के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे टैंकर नंबर एचआर 58ए 9917 के साथ सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार का अगला हिस्सा करीब पांच फुट टैंकर के नीच घुस गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कार सवार सुरेंद्र, उसके चचेरे भाई कृष्ण लाल (55), चचेरे भाई शिवचरण की पत्नी बिमला (45) व दूसरे चचेरे भाई सुनील की पत्नी नीलम (42) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए सुरेंद्र के सगे भाई रमेश चंद, चालक बलविंद्र उर्फ काला (32) व परिवार के अन्य सदस्य सोनिया, कमलेश व बलबीर को मुलाना अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां पर रमेश चंद व चालक बलविंद्र उर्फ काला की भी मौत हो गई। हादसे में घायल सोनिया, कमलेश व बलबीर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां देर रात कमलेश ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ साढौरा ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर लिया गया है। सभी शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed