फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   इनेलो के पूर्व विधायक के ठिकानों पर इंकम टैक्स की रेट समाप्त

इनेलो के पूर्व विधायक के ठिकानों पर इंकम टैक्स की रेट समाप्त

Sat, 07 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
इनेलो के पूर्व विधायक के ठिकानों पर इंकम टैक्स की रेट समाप्त
इनेलो के पूर्व विधायक के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड समाप्त
विज्ञापन

-देर रात 2 बजे समाप्त हुई रेड, कागजात व बैंकों की डिटेल साथ ले गए अधिकारी
यमुनानगर। यमुनानगर से पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह व उनके रिश्तेदारों के निवास व स्टोन क्रशरों पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड देर रात करीब 2 बजे समाप्त हो गई। फिलहाल इनकम टैक्स अधिकारियों ने पूर्व विधायक की अघोषित आय की घोषणा नहीं की है। अधिकारी अपने साथ जरूरी कागजात व बैंकों के खातों की डिटेल ले गए हैं। अधिकारियों के अनुसार इनकी जांच के बाद भी अघोषित आय का पता चला पाएगा।

शुक्रवार सुबह शुरू हुई रेड को लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। विभाग ने देर रात को रेड समाप्त कर दी और सभी टीमें रात को ही शहर से रवाना हो गई। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग को पूर्व विधायक के पास करोड़ों रुपये की अघोषित आय की सूचना मिली थी। इसके आधार पर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पूर्व विधायक व उनके रिश्तेदारों के निवास के अलावा, उनके व रिश्तेदारों के स्टोन क्रेशरों, प्लाइवुड फैक्ट्रियों में 20 टीमों ने रेड की। यमुनानगर के अलावा पंचकूला व डेराबस्सी में स्थित स्टोन क्रेशरों में भी इसी दौरान रेड की गई। उन्होंने बताया कि कागजों व बैंक खातों की डिटेल की पूरी जांच के बाद ही पूर्व विधायक की अघोषित आय का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed