{"_id":"5ac5208c4f1c1bbe618b5857","slug":"1522868369912-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 को होगी नगरपालिका की बैठक, बजट पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 को होगी नगरपालिका की बैठक, बजट पर होगी चर्चा
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
12 को होगी नगरपालिका की बैठक, बजट पर होगी चर्चा
रादौर। नगरपालिका पार्षदों की दूसरी बैठक 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे नपा कार्यालय में होगी। इसमें लगभग ढाई करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नपा चेयरमैन सुदेश रानी मेहता करेंगी।
नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि बैठक में बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा शहर में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी। सोमवार को नपा पार्षदों को एजेंडा जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले 9 जनवरी को आयोजित की गई पार्षदों की बैठक में कुल 165 कार्यों को मंजूरी दी गई थी। इन कार्यों को डीसी के पास मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही टेंडर करवाकर काम शुरू करवा दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस समय बस स्टैंड के पास नपा की ओर से पार्क बनवाने का कार्य चल रहा है। पार्क में लगभग 6 फीट मिट्टी का भराव किया जा रहा है। 6-7 महीनों में पार्क तैयार हो जाएगा। पार्क के साथ ही लगभग साढे़ चार एकड़ में स्टेडियम का कार्य भी जल्द शुरू हो रहा है। पार्क की तरह स्टेडियम में भी 6 फुट भराव किया जाएगा। स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।