फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मंडियों मे रुलेगा किसानों का पीला सोना

मंडियों मे रुलेगा किसानों का पीला सोना

Sun, 01 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंडियों मे रुलेगा किसानों का पीला सोना
आज से शुरू होगी गेहूं खरीद, लेकिन मंडियों में इंतजाम अधूरे
विज्ञापन

यमुनानगर। खेतों में गेहूं की फसल लगभग तैयार हो गई है। एक-दो दिनों में किसान गेहूं की कटाई शुरू कर देेंगे। एक अप्रैल से खरीद भी शुरू होनी है। इसको लेकर जिला उपायुक्त की ओर से करीब 10 दिन पूर्व संबंधित विभागों के अधिकारियों को मंडियों की सुविधाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन हालात बयां करते हैं कि इन निर्देशों को अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। इससे अंदेशा है कि किसानों को मंडियों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मंडियों की खामियों को जानने के लिए अमर उजाला ने जिले की मंडियों का जायजा लिया।

खिजराबाद : अब तक पूरे नहीं हुए विकास कार्य, वाटर कूलर दे रहे गर्म पानी
खिजराबाद। मंडियों में गेहूं की आवक शुरू होने वाली है और खिजराबाद मंडी में अव्यवस्था का माहौल है। मंडी में चल रहे विकास कार्य की वजह से मिट्टी, बजरी, पत्थर, टूटी हुई ईंटें आदि सड़कों पर ही बिखरे पड़े हैं। मंडी की सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। मंडी में किसानों द्वारा लाई जाने वाली गेहूं को सड़कों पर ही सुखाया जाता है। ऐसे में सड़क का पैचवर्क भी जल्दी शुरू नहीे करवाया गया तो किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंडी की सड़क के नीचे पाइप लाइन लीक होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। खिजराबाद अनाज मंडी में पांच वाटर कूलर हैं जिनमें से केवल एक वाटर कूलर ही ठंडा पानी दे रहा है बाकी सभी वाटर कूलरों में गर्म पानी ही आ रहा है। मंडी में अब की बार बिजली विभाग की ओर से 24 घंटे बिजली की व्यवस्था का भी प्रबंध नहीं किया गया है। इसकी वजह से आढ़तियों में भी रोष है। नालियों की साफ-सफाई न होने से भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शौचालयों में भी कई जगह ताले लटके हुए हैं। खिजराबाद के सरपंच और आढ़ती प्रवीन अग्रवाल का कहना है कि आढ़ती को चाहिए कि उसके अनाज का उठान समय पर होना चाहिए। इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव यदुराज का कहना है कि मंडियों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है और यदि कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे भी जल्दी ही पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो-24,25

रादौर : मंडी में सुविधाएं पूरी होने के दावे फेल
रादौर। एक अप्रैल से अनाज मंडी रादौर में गेहूं की खरीद का कार्य शुरू किया जा रहा है। लेकिन अभी तक मार्केट कमेटी रादौर की ओर से गेहूं की खरीद को लेकर मंडी में उचित व्यवस्था नहीं की गई है। शनिवार को मीडिया की टीम ने जब रादौर दौरा किया तो मंडी में जगह-जगह गंदगी का आलम था। शौचालय में पानी तक नहीं था। वहीं मार्केट कमेटी रादौर के बाहर लगे वाटर कूलर का नल खराब पड़ा हुआ है। मंडी में रात के समय बहुत कम लाइटें जल रही है। ऐसे में गेहूं के सीजन में रात के समय किसानों व आढ़तियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। उधर, अनाजमंडी रादौर के पूर्व प्रधान करनैल सागडी व दिलावर सिंह सूरा ने कहा कि अनाज मंडी में गंदगी की समस्या सब्जी मंडी के कारण है। सब्जी मंडी अनाज मंडी में चल रही है। इस बारे में मार्केट कमेटी रादौर के सचिव श्यामसिंह भूतमाजरा ने कहा कि मंडी में साफ सफाई का उचित प्रबंध किया जा रहा है। पीने के पानी के लिए वाटर कूलर ठीक करवाए गए हैं। वहीं शौचालयों में पानी की कमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-26,27
बाक्स-
छछरौली : अधूरे इंतजाम से किसानों का होगा स्वागत
छछरौली। अनाज मंडी में गेहूं की खरीद आज से शुरू हो रही है और ससबुराल अनाज मंडी में तैयारियां अधूरी पड़ी हुई हैं। किसान राजीव, रमेश, आलम, जय सिंह व जयपाल ने कहा कि मंडी सीजन में कई कई दिन तक अनाज का तोल नहीं होता, जिसके चलते किसानों को कई दिन मंडी में ही गुजारने पड़ते हैं। अनाज मंडी छछरौली आढ़ती एसोसिएशन से जुड़े हुए जगमाल शेरपुर ने बताया कि छछरौली मंडी में दूसरे प्रदेशों से भी किसान अपना अनाज बेचने आते हैं लेकिन मंडी में सुविधाएं अधूरी पड़ी हैं। नई अनाज मंडी में बनाए गए शौचालय सालों से बेकार पड़े हुए हैं।


फोटो-28,29
बाक्स-
साढौरा : अनाज मंडी में नहीं पर्याप्त शेड, दो दिन पहले शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य
साढौरा। साढ़ौरा अनाज मंडी में पर्याप्त शैड न होने से आढ़तियों व किसानों को परेशानी उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। आढ़तियों व किसानों ने खाद्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज से मिलकर शैड की व्यवस्था को पूरा करने मांग रखी थी। लेकिन दो वर्ष बीतने के बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। गेहूं के सीजन के दौरान आढ़तियों व किसानों को पर्याप्त शेड न होने से गेहूं को सड़कों पर गिराकर सुखाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। भाकियू के प्रधान सतपाल मानकपुर ने बताया कि बरसात के मौसम में कई बार किसानों का गेहूं सड़कों पर भीग चुका है। लेकिन सरकार का अनाज मंडी की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। आढ़ती प्रदीप कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गेहूं की खरीद से दो दिन पूर्व मंडी में सड़क को उखाड़कर काम शुरू किया जा रहा है। प्रदीप ने बताया कि मंडी के साथ ही एफसीआई का गोदाम बना हुआ है। जो कि काफी समय से जर्जर हालत में पड़ा है। दिनेश व सौरभ ने बताया कि सरकार ने एफसीआई के इस जर्जर गोदाम को मंडी में शामिल करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed