फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   निगम से बिना अनुमति उखाड़ी सड़क, एसोसिएशन ने कॉलोनी के लोगों पर आरोप लगा विधायक को दी शिकायत

निगम से बिना अनुमति उखाड़ी सड़क, एसोसिएशन ने कॉलोनी के लोगों पर आरोप लगा विधायक को दी शिकायत

Fri, 30 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
निगम से बिना अनुमति उखाड़ी सड़क, एसोसिएशन ने कॉलोनी के लोगों पर आरोप लगा विधायक को दी शिकायत
बिना अनुमति उखाड़ी सड़क, विधायक को दी शिकायत
विज्ञापन

संजय विहार में सीवरेज लाइन डालने को लेकर दो पक्षों में चल रही है तकरार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। वार्ड नंबर-7 के संजय विहार की एक गली में सीवरेज लाइन डालने को लेकर पक्की सड़क उखाड़ दी गई, गली के लोगों ने बुधवार को सीवरेज लाइन डाले जाने का विरोध कर काम रोक दिया था। उनका आरोप था कि उनकी अनदेखी कर दो घरों का लाभ पहुंचाने को सीवरेज लाइन डाली जा रही है। निवासियों के विरोध के बावजूद दूसरे पक्ष पर नगर निगम की बिना अनुमति निजी जेसीबी बुलाकर सड़क उखाड़ने के आरोप है। इसी को लेकर वीरवार सुबह संजय विहार वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सिटी विधायक के निवास पर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा से मिला। उन्होंने शिकायत देकर नगर निगम की बिना अनुमति पक्की सड़क उखाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एक्सईएन व नगर निगम जेई को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
संजय विहार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में प्रधान कमल दहिया, विवेक, अभिषेक, महीपाल सौडे, दीपक सोनी, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार ने विधायक घनश्यामदास अरोड़ा से कहा कि कॉलोनी में महज दो-तीन घरों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्य लाइन से क्रेक्टिविटी के लिए सीवरेज लाइन डाली जा रही है। जबकि पूरी कॉलोनी में सीवरेज सुविधा नहीं दी जा रही। जबकि जो पक्की सड़क है, उसे भी उखाड़ा जा रहा है। कॉलोनी की सड़क को कॉलोनी के ही लोगों ने बुधवार शाम निजी जेसीबी बुलाकर अवैध रूप से उखाड़ दिया। जबकि इससे पहले गली के लोगों ने इसका विरोध किया था, तब कॉलोनी के रविंद्र जैन द्वारा जेसीबी के आगे कार लगाकर काम रोका था गया, जिन्हें दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले से पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एक्सईएन अरविंद रोहिला को भी अवगत कराया था, जिन्होंने अभी नगर निगम द्वारा रोड कट की अनुमति न होने की बात कही थी। बावजूद इसके कुछ लोगों ने निजी हित के चलते अवैध रूप से पक्की व मजबूत सड़क को उखाड़ दिया है, गैर-कानूनी है। सड़क उखाड़ देने से आवाजाही भी ठप हो गई है और साथ लगते घरों में रह रहे लोगों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक से मांग की कि अवैध रूप से सड़क उखाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सारी बातें सुनने के बाद पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के के एक्सईएनक व नगर निगम एमई को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन



संजय विहार वेलफेयर एसोसिएशन ने अवैध रूप से सड़क खोदने की शिकायत दी है। मामले की जांच पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन को सौंपी है। दूसरा पक्ष भी उनसे मिला है। पूरे मामले में एक्सईएन की जांच में कौन गलत-सही स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्यामदास अरोड़ा, विधायक, यमुनानगर।
फोटो-31 व 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed