फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो हजार गज में 14.10 लाख से बनेगा पुरानी सब्जी मंडी में पार्क

दो हजार गज में 14.10 लाख से बनेगा पुरानी सब्जी मंडी में पार्क

Mon, 26 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दो हजार गज में 14.10 लाख से बनेगा पुरानी सब्जी मंडी में पार्क
दो हजार गज में 14.10 लाख से बनेगा पुरानी सब्जी मंडी में पार्क
विज्ञापन

क्षेत्रवासी की कई वर्षों से थी मांग, इसी शर्त पर दिए थे मौजूदा पार्षद को वोट
पार्क बनने से चार कॉलोनियों के लोगों को फायदा, गंदगी से मिल पाएगा छुटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
जगाधरी। डीडी अग्रवाल स्कूल के पास पुरानी सब्जी मंडी में पार्क बनने का रास्ता साफ हो गया है। 14 लाख 10 हजार रुपये से बनने वाले पार्क से श्रवण मोहल्ला, मनोहर कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी कॉलोनी और बैल गडान मोहल्ला के लोगों को इससे फायदा मिलेगा। कुछ ही दिनों में पार्क के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। जहां लोग सुबह-शाम टहलने के लिए पार्क में जा सकेंगे।
काफी समय से इस इलाके के लोग पार्क बनाये जाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने पार्षद के चुनाव में वोट डालने से पहले पार्क बनाने की शर्त पर मौजूदा पार्षद को वोट दिया था। पार्षद लगातार 4 सालों से इस पार्क को बनाने को लेकर संबंधित विभाग से मांग रहे थे। लेकिन अधिकारियों के साथ सहमति नहीं बनने और कागजी कार्रवाई में देरी के कारण पार्क नहीं बन पाया। पिछले कुछ समय में शहर में लोगों की आबादी बढ़ी है। आस पास और दूसरे प्रदेश के लोग यहां आकर बस गए है। जिनके पास सिर्फ घर बनाने लायक ही भूमि है। ऐसे में उनको स्वच्छ हवा के लिए पार्क की जरूरत महसूस होती है। दिनभर काम करने के बाद घर लौटने पर बच्चों के साथ खेलने के लिए पार्क का निर्माण चाहते थे। पार्क नहीं होने से महिलाएं पार्क में टहलने के लिए नहीं जा पाती थी। जिससे कई बुजुर्गों और महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो गई हैं। बच्चे स्कूल से आने के बाद घरों में कैद होकर रह जाते हैं। लेकिन इस पार्क के निर्माण के बाद स्थानीय लोग ताजी हवा और सैर का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन

-दो हजार गज जमीन पर बनेगा पार्क
यह पार्क 2 हजार गज जमीन पर बनाया जाएगा। खाली पडे़ इस जमीन पर स्थानीय लोग कचरा फैलाते हैं। जिसके कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है। आए दिन सूअर और कुत्ते यहां पर फैले कचरे में खाना ढूंढते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 लाख दस हजार रुपये से होगा पार्क निर्माण कार्य और सौंदर्यकरण
-वार्ड नंबर चार के पार्षद मौजी सेठी ने कहा कि पार्क को लेकर एमसी फंड से 9 लाख 10 हजार रुपये पार्क के निर्माण कार्य पर खर्च किया जाएगा। वहीं 5 लाख रुपये पार्क के सौंदर्यकरण पर। पार्क में झूला, रनिंग ट्रैक और बुजुर्गों को बैठने के लिए कुर्सियां लगवाई जाएगी। विभाग की ओर से सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। तीन चार दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पिछले कई सालों से स्थानीय लोग पार्क बनवाने की मांग कर रहे थे। हमने विभाग को काफी समय पहले पार्क की डिमांड से अवगत करवा दिया था। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण पार्क के निर्माण कार्य शुरू होने में विलंब हो रहा था।
पार्क बनाने की शर्त पर पार्षद को दिया था वोट
पुरानी सब्जी मंडी के निकट रहने वाले दुकानदार दीवान चंद वर्मा का कहना है कि ताजी हवा लेने के लिए उनको सुबह सुबह दूसरे जगह जाना पड़ता था। पार्षद के चुनाव के समय वोट देने से पहले पार्क बनाने की शर्त रखी थी। जो चार साल बाद पूरा हुआ। पार्क बनने से बुजुर्ग सुबह शाम सैर पर जा सकेंगे। दिन भर दुकान पर काम करने के बाद शरीर को फीट रहने के लिए टहलना जरूरी है। मोहल्ले के नजदीक जब चाहे पार्क में सैर कर सकते है। इस पार्क के बनने से लोगों को फायदा मिलेगा।
गंदगी से मिलेगा निजात, हर मोहल्ले में पार्क जरूरी
पुरानी सब्जी मंडी निवासी शाम लाल का कहना है कि खाली पड़े जमीन के कारण आस-पास के लोग घर का कूड़ा प्लॉट में फेंक जाते हैं। जिससे गंदगी का अंबार लग जाता है। पार्क बनने से एक ओर जहां गंदगी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी । वहीं लोग टहलने के लिए पार्क में जा सकेंगे। गांव में लोगों के पास अधिक जगह होती है। जहां लोग घर के अलावा टहलने के लिए भी जगह रखते हैं। लेकिन यहां अधिकतर लोगों के पास सिर्फ घर के लायक जगह है। ऐसे में जगाधरी के हर मोहल्ले में ऐसे पार्क का होना जरूरी है। अगर लोग सैर नहीं करेंगे तो उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

बच्चों को खेलने में होगी सुविधा
स्थानीय निवासी मानव का कहना है कि पार्क नहीं होने के कारण बच्चों को खेलने में असुविधा होती है। दूसरे पार्क जाने के बजाय मोबाइल फोन और टीवी देखकर अपना समय काटते है। लेकिन जब पास में पार्क का निर्माण हो जाएगा तो नियमित रूप से स्थानीय बच्चे पार्क में खेल सकेंगे। घर में कोई भी व्यक्ति सीमित जगह में बच्चों को खेलने की सारी चीज उपलब्ध नहीं करवा सकता। लेकिन पार्क में झूला और रनिंग ट्रैक बनने के बाद बच्चे जरूर खेलने के लिए पार्क में जाएंगे।
फोटो-12 से 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed