{"_id":"5ab157ce4f1c1bb2758b680f","slug":"152157204118-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम न कराने के सवाल पर मेयर बोलीं- मेरी भी नहीं सुनते, बिजली-निगम अधिकारियों के घेराव में होऊंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम न कराने के सवाल पर मेयर बोलीं- मेरी भी नहीं सुनते, बिजली-निगम अधिकारियों के घेराव में होऊंगी शामिल
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मेयर बोलीं- मेरी भी नहीं सुनते, बिजली-निगम अधिकारियों के घेराव में होऊंगी शामिल
बूटर विहार में जनआंदोलन कर रहे लोगों की समस्याएं सुनीं
5 दिनों से जनआंदोलन कर रहे लोगों की थी मेयर हाउस का घेराव करने की रणनीति, इससे पहले ही मिलने पहुंचीं
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मेयर के वार्ड नंबर-20 की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं की मांग पर बूटर विहार में जनआंदोलन कर रहे लोगों ने छठे दिन बैंक कॉलोनी के विक्की बांगड के नेतृत्व में मेयर हाउस का घेराव करने की रणनीति बनाई। लेकिन इससे पहले ही नगर निगम मेयर सरोज बाला उनसे मिलने पहुंच गईं। इस दौरान मेयर ने लोगों की समस्याएं जानीं वहीं, उन्हें लोगों के तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि वोट लेने के बाद वह उनके यहां क्यूं नहीं आए और कोई काम क्यूं नहीं कराया। इस पर मेयर ने कहा कि वह खुद चाहती हैं कि उनके वार्ड की हर कॉलोनी में काम हो, किंतु अधिकारी उनकी भी नहीं सुनते हैं। मेयर ने आश्वासन दिया कि बूटर विहार कॉलोनी में 15 दिनों में 50 लाइटें लगेंगी वहीं, लोगों के नगर निगम व बिजली निगम अधिकारियों के घेराव करने के दौरान शामिल होने पर भी मेयर ने हामी भरी। इस पर जनआंदोलन कर रहे लोग शांत हुए वहीं, मेयर ने पांच दिनों से अनशन पर बैठे विक्की बांगड़ का जूस पिलाकर अनशन खुलवाया।
बूटर विहार में जनआंदोलन की अगुवाई कर रहे बैंक कॉलोनी के विक्की बांगड ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद भी मेयर के वार्ड की करीब 12 कॉलोनियों को पांच वर्ष बाद भी अनप्रूवड बताया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने पर और जिले में चारों विधायक भाजपा से होने पर भी इन कॉलोनियों का अप्रूव्ड नहीं किया जा सका है। जबकि यहां के लोग हर तरह के बिल व टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें विकास तो दूर स्ट्रीट लाइट, सड़क, सीवरेज, पेयजल, बिजली के खंभों जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाईं। इसी के रोष में यह जनआंदोलन किया जा रहा है। पांच दिनों के दौरान जनआंदोलन में सरस्वती विहार, एकता विहार व अन्य कॉलोनियों के लोगों ने समर्थन दिया। मंगलवार शाम को उनकी मेयर हाउस का घेराव करने की रणनीति थी, लेकिन शाम चार बजे मेयर स्वयं लोगों से मिलने पहुंची। उन्होंने आश्वासन दिया कि बूटर विहार कॉलोनी में 15 दिनों में 50 लाइटे लगेंगी वहीं, लोगों के नगर निगम व बिजली निगम अधिकारियों के घेराव करने के दौरान शामिल होने पर भी मेयर ने हामी भरी। साथ ही मेयर द्वारा उन्हें जूस पिलाकर उनका पांच दिनों से चल रहा अनशन खुलवाया। उन्होंने कहा कि अब कॉलोनी के लोगों ने तीन अप्रैल को निगम अधिकारियों के घेराव का निर्णय लिया है। मौके पर नरेंद्र कुमार, रामायण राव, जेपी वर्मा, जरनैल सिंह, रामचंद्र, खुशपाल सिंह, अशोक कुमार, रमेश कुमार, नरेश कुमार, लीलावती, ममता, बेबी, बबीता, रोशनी, मीना देवी, बबली, पिंदर कौर भी मौजूद रहीं।
फोटो-38 व 39