{"_id":"5aa578c94f1c1bae758b4d8e","slug":"15207940412-yamuna-nagar-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, विधायक निवास के पास शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, विधायक निवास के पास शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमे हटानेे और ट्रैक्टर-ट्राली छुड़वाने के लिए किसानों का प्रदर्शन
रादौर में 22 फरवरी को किसानों पर बनाए गए थे मामले, नारेबाजी कर रोष जताया
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। रादौर में 22 फरवरी को किसानों पर बनाए मुकदमे वापस लेने और जब्त की गई 40 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़ने की मांग को लेकर रादौर में भाकियू के बैनर तले किसानों ने विधायक श्यामसिंह राणा के निवास के पास मेन रोड पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं, मांगों को लेकर विधायक निवास के सामने रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
किसानों के धरने-प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कर्मसिंह मथाना, प्रदेश सचिव हरपाल सुढल, जिला प्रधान संजू गुंदयाना व जिला युवा प्रधान संदीप टोपरा ने किया। प्रदेश सचिव हरपाल सुढल व जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने कहा कि 22 फरवरी को पुलिस ने शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज कर किसानों पर अत्याचार किए थे। इसके बाद पुलिस ने किसानों के 40 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से ले जाकर थाने में खड़े कर दिए थे। पुलिस ने अवैध तरीके से किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े हैं। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर सात मार्च को रादौर में विधायक श्यामसिंह राणा के बेटे नेपाल राणा को ज्ञापन सौंपकर किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली वापस किए जाने की मांग की थी। विधायक के बेटे नेपाल राणा ने किसानों को आश्वासन दिया था कि दो दिनों तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन चार दिन बाद प्रशासन ने उनके ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नहीं छोड़ा है। मामले को लेकर अब किसान अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाने जा रहे हैं। जब तक किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं छोड़े जाते, तब तक किसान विधायक निवास के सामने अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। उनकी मांग है कि किसानों पर बनाए गए झूठे मामले वापस लिए जाएं वहीं, किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना शर्त वापस किए जाएं। मौके पर कर्मसिंह मथाना, जिला प्रधान संजू गुंदयाना, युवा प्रधान संदीप टोपरा, ब्लॉक प्रधान कर्ण बुबका, विक्रम टोपरा, हरपाल सुढल, करनैल सिंह अमलोहा, संदीप टोपरा, रामसिंह जत्थेदार, निर्मल कलेसरा, कर्मबीर मंसुरपुर, सुरेश भागुमाजरा, होशियार सिंह, धर्मपाल गुंदयाना, जोगिंद्र गुंदयाना, ईश्वरसिंह बसातिया, कृष्णपाल, मंदीप रोडछप्पर, बीराराम गलौली, प्रेम औरंगाबाद, संदीप सुढल, जगपाल सिंह, मोनु धानुपुरा, अनिल मंडेबर, हरीसिंह बुबका, जोगिंद्र सिली, रोशन अमलोहा आदि मौजूद रहे।
फोटो-1 व 2
किसानों ने विधायक निवास के सामने गाड़ा तंबू
रादौर (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन ने मांगों को लेकर रविवार को विधायक श्यामसिंह राणा के निवास के सामने अनिश्चितकालीन धरने को लेकर देर शाम मौके पर तंबू गाड़ लिया। धरने-प्रदर्शन के पहले दिन भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष गुरनामसिंह चढूनी आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने रादौर पहुंचे। गुरनामसिंह चढूनी ने कहा कि किसानों पर बनाए मुकदमों को वापस लेने व किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना शर्त वापस किए जाने को लेकर उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो विधायक निवास का घेराव कर आंदोलन तेज किया जाएगा। अब प्रशासन को झूठा मामला भी वापस लेना चाहिए। जब तक मामला वापस नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
फोटो-15