{"_id":"5aa187c74f1c1bab758b4647","slug":"15205357304260-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती के नाम पर घोटाला, 260 करोड़ खर्च मगर नहीं मिली पानी की एक बूंद : डॉ अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती के नाम पर घोटाला, 260 करोड़ खर्च मगर नहीं मिली पानी की एक बूंद : डॉ अशोक तंवर
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती के नाम पर घोटाला, 260 करोड़ खर्च पर नहीं मिली पानी की एक बूंद : तंवर
जिले में पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की साइकिल यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने सरस्वती नदी में पानी लाने के लिए खट्टर सरकार की योजना को बड़ा घोटाला बताया है। उन्होंने कहा कि 260 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद सरस्वती नदी में पानी की बूंद नही आने से बड़ा कोई प्रमाण नहीं हो सकता। तंवर ने वीरवार को खट्टर सरकार पर यह आरोप हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए लगाया।
तंवर ने वीरवार को मुलाना के दोसडका गुरुद्वारा में माथा टेककर चौथे दिन की यात्रा आरंभ की। दोसड़का से कांग्रेस की साइकिल यात्रा साढौरा, बिलासपुर, जगाधरी होते हुए फर्कपुर पहुंची। मार्ग में डॉ. अशोक तंवर का सिरोपा भेंट, फूलमालाओं और पगड़ी बांध कर स्वागत हुआ। साढौरा से पहले तंवर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम करते हुए खेतों में काम कर रही महिलाओं का हाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, साढौरा में आयोजित जनसभा तंवर ने कांग्रेस की हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का अश्वमेघ यज्ञ बताया।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गन्ना किसानों और आंगनबाड़ी वर्कर्स से भी मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। हमारी बहन कल्पना चावल ने दुनिया में भारत का सर गर्व से ऊंचा किया परंतु हरियाणा की खट्टर सरकार ने महिला-विरोधी मानसिकता के चलते करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का नाम भी दीन दयाल उपाध्याय कर दिया। तंवर ने एसवाईएल के नाम पर इनेलो के रुख को नाटक बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान बिल्लू, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कुलदीप सोनी, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, महासचिव भूपेंद्र सिंह राणा, हरिओम कौशिक व मनवीर कौर गिल, वीरेंद्र चौहान, महाबीर खुर्दी, दलबीर बाल्मीकि, साहब खान पटवारी, इब्राहिम इंजिनीयर व अमन अहमदर मेवात, मस्तराम बागड़ू जींद, सुखवीन्द्र सिंह जैलदार अम्बाला, जेडी सिंह, जगजीत मोहड़ा, देवेंद्र सिंह बबली टोहाना, प्रमोद सहवाग जींद, विकास चौधरी फरीदाबाद, पंकज पूनिया करनाल, सतपाल कौशिक यमुनानगर, रवि चौधरी, कपूर सिंह अंबाला, जगबीर जोगनाखेड़ा, भूपेंद्र गंगवा, वंदना पोपनी, कैलाश चंद्र झज्जर, जसबीर गुज्जर, सुंदर सिंह, देवीराम कसान, मास्टर योगेंद्र पुंडरी, दयाल सिंह पिंजोरी, सत्यवीर डागर, अजीत फौगाट चरखी दादरी, आई टी सेल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज खरबंदा, लीगल सैल के चेयरमैन नवीन शर्मा व सीनियर वाइस-चेयरमैन नरेंद्र कौशिक, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप बूरा, नवीन केडिया सिरसा, राकेश सौंधी, नरेश सरदाना फतेहाबाद, हिम्मत यादव अटेली, कुलताज सिंह बेरी, प्रिंस मल्होत्रा, आनंद हुड्डा, रोहित दलाल जुलाना, नवदीप गोदारा हिसार, रेखा बाल्मीकि, धर्मदेव आर्य, खलील अहमद, मेघराज, इंद्र दलाल आदि मौजूद रहे।
फोटो-22,23