फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शहीद उद्यम सिंह की मूर्ति खंडित करने के विरोध में जिला सचिवालय में गरजे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

शहीद उद्यम सिंह की मूर्ति खंडित करने के विरोध में जिला सचिवालय में गरजे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

Mon, 05 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहीद उद्यम सिंह की मूर्ति खंडित करने के विरोध में जिला सचिवालय में गरजे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति खंडित करने का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। करनाल में शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति खंडित करने के विरोध में सोमवार को शहीद ऊधम सिंह युवा कांबोज मोर्चा के सदस्याें ने जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्हाेंने आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। सदस्यों का कहना था कि शहीदों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस जल्द से जल्द मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करे। यदि जल्द गिरफ्तारी न हुई तो मोर्चा के सदस्य सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शहीद ऊधम सिंह युवा कांबोज मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के सदस्य जगाधरी अनाजमंडी में एकत्र हुए। यहां उन्होंने करनाल में शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति खंडित करने पर विरोध जताया। यहां से प्रदर्शन करते हुए सभी युवा कार्यकर्ता नेशनल हाईवे से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव कांबोज, सदस्य अरविंद्र कांबोज, राजेश, रणधीर, कुलदीप, अंकुश, मोंटी ने बताया कि करनाल में शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया है। उन्होंने कहा कि शहीदों का ऐसा अपमान सहन नहीं किया जाएगा। वतन पर मर मिटने वालों का हमेशा सम्मान होना चाहिए और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


फोटो : 20 व 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed