{"_id":"5a872dbb4f1c1baa1b8b7ca6","slug":"151880871613-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ताकि सड़कों के साथ पर्यावरण को न हो नुकसान...ई-रिक्शा पर निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ताकि सड़कों के साथ पर्यावरण को न हो नुकसान...ई-रिक्शा पर निकली शोभायात्रा
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...ताकि सड़कों के साथ पर्यावरण को न हो नुकसान...ई-रिक्शा पर निकली शोभायात्रा
पुराना हमीदा के वाल्मीकि बस्ती में बने शनि मंदिर में मूर्ति स्थापना
सेवादारों ने चार ई-रिक्शा में मूर्तियों को रख कराई नगर परिक्रमा
बोले-ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर मूर्तियां ले जाने से सड़कों, पर्यावरण को होता नुकसान, लगता जाम
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
शोभायात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नगर परिक्रमा के दौरान सड़कों को होने वाली क्षति व जाम के साथ पर्यावरण को होने वाले नुकसान को ध्यान में रख पुराना हमीदा में अनोखे ढंग से शोभायात्रा निकाली गई। यहां बने शनि मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में सेवादारों ने चार ई-रिक्शा पर मूर्तियों को नगर परिक्रमा कराई।
मंदिर के सेवादार जगदीश नरूला, श्रवण सचदेवा, पंडित अश्वनी शर्मा, विक्की नरूला, आकाश नरूला, अंकित, रॉकी, अनिल पुनैनी, सुशील छाबड़ा ने बताया कि पुराना हमीदा क्षेत्र में सड़कों की हालत पहले ही खराब है। ऐसे में शोभायात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नगर परिक्रमा करने से सड़कों को और क्षति होती और इस दौरान लगने वाले जाम से भी लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ता। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे अन्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता। इसीलिए चार ई-रिक्शा पर शनिदेव, शिव परिवार, हनुमान जी व श्रीराधा-कृष्ण की मूर्तियां को परिक्रमा कराई गई। शोभायात्रा खेड़ा बावा मंदिर गढ़ी रोड आत्मापुरी कॉलोनी से शुरू होकर पुराना हमीदा के मुख्य मार्गों से होकर वाल्मीकि बस्ती के समीप स्थित शनि मंदिर पहुंची। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि गुरबाज सिंह ने किया। मौके पर नवीन, मंगतराम, सैम वर्मा, सुशील छाबड़ा, रॉकी, विक्रम, अंकित, हरीशु, सरला, चंद्रप्रभा, प्रिती, वीना, किर्ती, किरण, रिंपी, सपना आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
श्रीराधा-कृष्ण की झांकी देखने को उमड़ पड़ी भीड़: शोभायात्रा के दौरान 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। जहां-जहां से शोभायात्रा निकली, डीजे पर संगीतमय भजनों पर नाचते श्रीराधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती गई। श्री जगदंबा जनजागरण समिति व श्रीरघुबीर मंदिर सभा ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद में हलवा आदि मिष्ठान बांटे गए। मंदिर में शनिवार सुबह दस बजे मूर्तियों की स्थापना की जाएगी और हवन होगा। 12 बजे भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
ई-रिक्शा चालकों ने नहीं लिया किराया
ई-रिक्शा चालक रविंद्र, अश्वनी, कमल ने मंदिर सेवादारों के प्रयास को सराहा और मंदिर में अपनी आस्था जताते हुए शोभायात्रा के दौरान अपनी ई-रिक्शा प्रयोग किए जाने पर कोई किराया नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सड़कों व पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए धार्मिक आयोजन के जरिए प्रयास कर समाज को संदेश देना सराहनीय कदम है।
फोटो-31 से 34