फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सीनियर डिप्टी मेयर बोले-जंगल में लगा दिए विकास कार्यों के पैसे, पार्षद निर्मल चौहान बोलीं- एमसी फंड से बनाया पार्क, आपको क्यों द

सीनियर डिप्टी मेयर बोले-जंगल में लगा दिए विकास कार्यों के पैसे, पार्षद निर्मल चौहान बोलीं- एमसी फंड से बनाया पार्क, आपको क्यों द

Wed, 14 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीनियर डिप्टी मेयर बोले-जंगल में लगा दिए विकास कार्यों के पैसे, पार्षद निर्मल चौहान बोलीं- एमसी फंड से बनाया पार्क, आपको क्यों द
जंगल में लगा दिए विकास कार्यों के पैसे : सीनियर डिप्टी मेयर
विज्ञापन

एमसी फंड से बनाया पार्क, आपको क्यों दर्द हो रहा : पार्षद निर्मल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डेढ़ माह बाद हुई मंगलवार को हुई नगर निगम सदन की मीटिंग में कई मुद्दों पर हंगामा हुआ। एक मुद्दे पर सीनियर डिप्टी मेयर ने घटिया क्वालिटी का सामान इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे पाइप को मीटिंग में ही मंगवा लिया। पार्षद नवनीत शर्मा जैसे ही उस पर चढ़े तो पाइप टूट गया। जम्मू कॉलोनी में बनाए जा रहे पार्क को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू व वार्ड नंबर 14 की महिला पार्षद निर्मल चौहान आमने-सामने हुए। सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि सरकार विकास के लिए पैसा दे रही, पार्षद उसे जंगल में खर्च कर रहे हैं। इसके जवाब में पार्षद निर्मला चौहान ने कहा वह अपने एमसी फंड का पैसा खर्च कर रही है। आपको क्यों दर्द हो रहा है? दस हजार की आबादी के लिए पार्क पर पैसा खर्च किया गया। बहस और हंगामों के बीच मेयर सरोज बाला की अध्यक्षता में हुई हाउस की बैठक में पेश किए गए अधिकतर प्रस्तावों पर मोहर लगी, जबकि कुछ अगली मीटिंग के लिए पेंडिंग रखे गए।

मैडम आपके वार्डों में सारे अधिकारी घूमते हैं, हम तो कोने में पड़े हैं
वार्ड बंदी के कार्य में पारदर्शिता लाए जाने के मुद्दे पर बहस के दौरान कमिश्नर गिरीश अरोड़ा ने कहा कि सरकार की ओर से एक एजेंसी द्वारा सर्वे करवाया गया है। इसके तहत हर वार्ड में घर-घर जाकर परिवार के हर सदस्य के बारे में जानकारी ली गई है। अगले प्लान में नगर निगम के वार्ड 20 से बढ़ाकर 24 कर दिए जाएंगे। इस पर वार्ड नंबर आठ की पार्षद संगीता सिंघल ने सर्वें होने की पुष्टि करते हुए हामी भरी। वार्ड नंबर 14 की पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि मैडम आपके वार्ड में तो सारे अधिकारी घूमते हैं, हम तो कोने में पड़े हैं।
विज्ञापन


बिना प्लानिंग के हो रहे काम
वार्ड नंबर 14 पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि विश्वकर्मा चौक से लेकर जोड़ियों नाके तक सड़क के दोनों ओर 65 लाख रुपये की टाइलें व आरएवाई लाइटें लगाई ग्रइं, जिन्हें बाद में उखाड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि बिना प्लानिंग के काम हो रहे हैं। इसके जवाब में पीडब्ल्यूडी एवं बीएंडआर के ऋषि सचदेवा ने कहा कि सभी टाइलें ठीक थी। उनके स्टोर में पड़ी है। सरकार की ओर से बाईपास बनाने से पहले वाहनों के दबाव को लेकर ऐसा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वार्डों में दो-दो डिप्पर, मेरे वार्ड में एक भी नहीं
वार्ड नंबर 11 के पार्षद अजय कुमार बिल्लू ने डिप्पर (कूड़ा उठाने का वाहन) न मिलने पर वार्ड में सफाई न होने व एससी वार्ड होने के कारण भेदभाव करने का आरोप लगाया। अजय ने कहा कि सभी वार्डों में एक या दो-दो डिप्पर कूड़ा उठाने के लिए दिए हुए है। लेकिन उनके वार्ड में एक भी डिप्पर नहीं है।

70 रुपये प्रति फुट पाइप लाइन के बदले लेते हैं दो सौ रुपये
वार्ड नंबर 13 के पार्षद नवनीत कुमार ने प्रस्ताव रखा कि सभी वार्डों में जितने भी कार्य पास हो चुके हैं और उन्हें अभी तक ठेकेदार ने शुरू नहीं किया। इस पर सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा काम न करने का मुद्दा हर मीटिंग में उठता है। लेकिन अधिकारी उन पर नकेल नहीं कसते। गली में पानी सप्लाई के लिए दबाए जाने वाले पाइप के लिए दो सौ रुपये प्रति फुट पाइप का खर्च लेते हैं, लेकिन पाइप 70 रुपये प्रति फुट वाला दबाया जाता है। कार्य पास होने के कई कई माह बाद भी ठेकेदार काम नहीं करते। ऐसे ठेकदारों पर पेनाल्टी लगाई जाए या उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए।

रातभर नाकों पर ड्यूटी देते हैं एमई, दिन में काम पर नहीं आते
वार्ड नंबर 18 के पार्षद कर्मबीर ने नगर निगम के कुछ एमई की ड्यूटी प्रशासन द्वारा ओवरलोड रोकने के लिए नाकों पर लगाई हुई है। एमई रातभर ड्यूटी देते हैं। दिन में यदि कोई पार्षद नगर निगम के काम के संबंध में बात करते हैं तो एमई काम पर नहीं आते। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि वे 16 फरवरी को सीएम से मिलेंगे। इस संबंध में भी बातचीत करेंगे।

भाजपा पार्षदों में आपस में हुई बहस
वार्ड नंबर 19 के भाजपा पार्षद नीरज राणा ने प्रस्ताव रखा कि वार्ड नंबर आठ में सीएम ग्रांट से ठेकेदार द्वारा टाइलों, नालियों का कार्य न करके सीसी और पाइप का कार्य कर दिया गया। जब उन्होंने ऐसा ही काम अपने वार्ड में करवाना चाहा तो एक्सईएन ने मना कर दिया। इस पर नीरज राणा व एक्सईएन के बीच बहस हुई। बाद में वार्ड नंबर आठ की भाजपा पार्षद संगीता सिंघल भी एक्सईएन के पक्ष में आ गई। इससे हंगामा बढ़ गया।

मेरे सीएम और आपकी एमपी
सभी वार्डों में 50-50 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए दिए जाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया, लेकिन कुछ देर बाद विकास कार्यों को लेकर वार्ड नंबर 13 के पार्षद नवनीत कुमार और वार्ड नंबर 14 की पार्षद निर्मल चौहान सीनियर डिप्टी मेयर से उलझ पड़े। निर्मल चौहान का कहना था कि वे अपने एमसी फंड से विकास कार्य कर रहे हैं। सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि एमसी फंड से आप एक नाली भी नहीं बना सकते। मेरे सीएम नगर निगम के विकास के लिए सभी को बराबर पैसे दे रहे हैं। आपकी एमपी सैलजा ने तो केवल दो वार्डों में ही पैसे दिये था।


आमने-सामने हुए सीनियर डिप्टी मेयर और पार्षद चौहान
एक मुद्दे पर सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने कहा कि कुछ दिनों पहले वह जम्मू कॉलोनी में गए थे। यहां उसने देखा कि पार्क ऐसे स्थान पर बनाया हुआ है, जहां आबादी ही नहीं। उसकी दीवारों के पास काफी घास उगी हुई है। सरकार पैसा विकास कार्यों पर खर्च के लिए दे रही है। यहां तो जंगल में लाखों रुपये खर्च कर दिए गए। इसके जवाब में पार्षद निर्मल चौहान उठकर सीनियर डिप्टी मेयर के सामने पहुंच गईं और बोलीं-‘मैंने एमसी फंड का पैसा पार्क के खर्च में लगाया है, आपको दर्द क्यों हो रहा है?’ आबादी क्षेत्र में पार्क बनाया गया। क्या स्लम एरिया में रह रहे लोगों को पार्क में घूमने का अधिकार नहीं। आप शर्म करो, हर बार दादागिरी करते हो।

ये मुद्दे हुए पास
सभी वार्डों में 50-50 लाख रुपये विकास के लिए दिए जाएं
नगर निगम के 14 मुख्य मार्गों व चौराहों पर 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
सभी वार्डों में बरसात से पहले सीवरेज व डिच ड्रेन की सफाई करवाई जाएं
वार्ड नंबर एक में खेड़ा बाजार से श्मशान घाट की सड़क रिपेयर करवाई जाए।
जिन वार्डों में छोटे डस्टबीन नहीं है, वहीं डस्टबीन रखे जाएं
अनियमित कॉलोनियों में पानी व सीवरेज की व्यवस्था
सभी वार्डों में एससी कॉलोनियों में हाई मास्ट लाइटें लगवाई जाएं
वार्ड नंबर 13 में लाइब्रेरी चौक पर मोबाइल टॉयलेट रखवाया जाए
ससौली से जोड़ियों के बीच जो नाला आ रहा है, उसे पक्का करवाया जाए।
पीरमाजरा में अंबेडकर भवन के लिए जमीन आरक्षित की जाए
फोटो : 13 से 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed