फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरस्वती नगर से गुजरी किसानों की पदयात्रा

सरस्वती नगर से गुजरी किसानों की पदयात्रा

Fri, 19 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती नगर से गुजरी किसानों की पदयात्रा
सरस्वती नगर से गुजरी किसानों की पदयात्रा
विज्ञापन

यमुनानगर। दादपुर-नलवी नहर को बंद करने के सरकार के फैसले के विरोध में किसानों द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा शुक्रवार को सरस्वती नगर से होकर गुजरी। इस दौरान कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर ने कैल गांव के नजदीक अपने साथियों के साथ पदयात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। छप्पर 15 किलोमीटर तक पदयात्रा में शामिल हुए। बृजपाल छप्पर ने बोलते हुए कहा दादूपुर नलवी नहर किसानों की जीवन रेखा मानी जाती है। इसकी खुदाई से किसानों की भूमि का जलस्तर भी बढ़ा है और यह नहर चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की देन थी। कांग्रेस के राज में इस नहर का कार्य लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसका इसको बंद करने का निर्णय लिया जो पूरी तरह किसान विरोधी है। इसके बंद होने से हजारों एकड़ भूमि बंजर हो जाएगी। किसान पहले से ही कर्ज के बोझ के तले दबे हुए हैं। छप्पर ने कहा कि इस संकट की घड़ी मे कांग्रेस पार्टी और हुड्डा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। इसके लिए चाहे अपना खून भी बहा ना पड़े पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर जसवीर सिंह पिंजोरा, नरेश राणा, राजू सैनी, कुलदीप, एडवोकेट सरजंत सिंह, सुखबीर सिंह, भूपेंद्र तुम्बी, महेंदर सैनी, सुबह सिंह, अजैब सिंह राठी, नंदु सैनी, भीखु चहल, शमशेर गुर्जर, दीपा गुर्जर, लक्ष्मण सिंह, गोल्डी शर्मा ,गुरविंदर सिंह, सुखी, गुरविंदर सिंह मंधार, रामगोपाल सैनी, महिंद्र गिरी, सतीश धीमान, सुनील कुमार शम्मी मारवा, बाबूराम सहित बड़ी संख्या में किसान पदयात्रा में शामिल हुए।
फोटो-20,21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed