फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सर! पड़ोस के युवकों के छेड़छाड़ करने पर 3 साल कोर्ट में लड़ी, सजा हुई पर जमानत पाकर फिर कर रहे छेड़छाड़

सर! पड़ोस के युवकों के छेड़छाड़ करने पर 3 साल कोर्ट में लड़ी, सजा हुई पर जमानत पाकर फिर कर रहे छेड़छाड़

Fri, 19 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सर! पड़ोस के युवकों के छेड़छाड़ करने पर 3 साल कोर्ट में लड़ी, सजा हुई पर जमानत पाकर फिर कर रहे छेड़छाड़
सर! पड़ोस के युवकों के छेड़छाड़ करने पर 3 साल कोर्ट में लड़ी, जमानत पाकर फिर कर रहे छेड़छाड़
विज्ञापन

जीएनजी कॉलेज में ऑपरेशन दुर्गा के तहत जागरूक करने पहुंचे एसपी छात्राओं के सवाल सुनकर रह गए दंग
एक छात्रा बोली, बाइक सवार दो युवक कर रहे थे पीछा, महिला हेल्पलाइन पर सूचना नोट हुई, पर फीडबैक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ‘सर! पड़ोस के ही युवकों ने छेड़छाड़ की थी। मैंने थाने में जाकर उन पर केस दर्ज कराया। तीन साल तक कोर्ट में इंसाफ की लड़ाई लड़ी। कोर्ट ने आरोपियों को सजा भी सुनाई, लेकिन जमानत पर आकर आरोपी फिर से छेड़छाड़ कर रहे हैं’। यह बातें जीएनजी कॉलेज के हॉल में एक गांव से पढ़ने आने वाली छात्रा ने भावुक होकर एसपी राजेश कालिया को बताईं। इसे सुन न सिर्फ वहां अन्य छात्राएं व स्टाफ व अन्य अतिथि ही नहीं, बल्कि एसपी भी दंग रह गए। उन्होंने महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओं को ऑपरेशन दुर्गा के तहत जागरूक करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को भी अपनी बात रखने का मौका दिया। कुछ छात्राओं ने अपने साथ हुए वाकयों का जिक्र करते हुए सिस्टम पर सवाल उठाए। कई छात्राओं ने जहां रोडवेज बसों में युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने की बात कही वहीं, एक छात्रा ने बताया कि एक दिन उसके पीछे बाइक सवार दो युवक लगे थे, जिनकी बाइक का नंबर नोट कर महिला हेल्पलाइन-1091 पर सूचना दी और घर आ गई। महिला हेल्पलाइन पर कर्मी ने शिकायत तो नोट की, लेकिन इसमें क्या किया, कोई फीडबैक न ली न दी। एसपी राजेश कालिया ने मौके पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें अधिक से अधिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। यदि रास्ते में आते-जाते किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें या फिर तुरंत परिवार को दें। अगर कोई लड़की व महिला सामने आकर समस्या नहीं उजागर कर सकती है तो वह शिकायत संबंधित अधिकारी या शिकायत बॉक्स में भी डाल सकती है, उसकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। एसपी ने कहा कि शिकायत दर्ज कराते समय किसी प्रकार का संकोच न करें। यदि किसी महिला व लड़की के साथ कोई भी घटना होती है और माता-पिता का सहयोग न मिलने की स्थिति में महिला काउंसिलर के माध्यम से अत्याचार का समाधान भी किया जा सकता है। मौके पर गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वीरेंद्र गांधी, डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार, महिला थाना प्रबंधक कुलबीर कौर, थाना शहर यमुनानगर प्रबंधक ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों पर छह स्कूटी राइडर समेत गुप्तचर व खुफिया एजेंट भी रख रहे निगरानी
एसपी राजेश कालिया ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं और लड़कियों की सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 जारी किया गया है और पीड़ित महिला व लड़की अपनी शिकायत किसी भी समय इस पर दर्ज करवा सकती है। महिलाओं की सुरक्षा में 6 महिला स्कूटी राइडरों की तैनाती भी की गई। यह महिला स्कूटी राइडर शहर के सभी शिक्षण संस्थाओं के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी गश्त कर रही है। सभी स्कूल-कालेजों के आसपास गुप्तचर विभाग व पुलिस के सुरक्षा एजेंटों द्वारा भी खुफिया तौर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-26 से 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed