फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खनन तस्कर व ग्रामीण हुए आमने-सामने, सैनी माजरा में बना तनाव

खनन तस्कर व ग्रामीण हुए आमने-सामने, सैनी माजरा में बना तनाव

Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खनन तस्कर व ग्रामीण हुए आमने-सामने, सैनी माजरा में बना तनाव
खनन तस्कर और ग्रामीण आमने-सामने, शाम तक रहा तनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद। लाक्कड़ पंचायत के गांव सैनी माजरा में खनन तस्कर और ग्रामीण आमने सामने आ गए। इससे वीरवार को सुबह से देर शाम तक गांव में तनाव की स्थिति रही। दरअसल, ग्रामीणों के कुछ रोज पहले गांव से खनन सामग्री से भरे निकल रहे वाहनों का रास्ता बंद कर दिया गया था। इसी पर गुस्साए खनन तस्करों ने वीरवार को गांव से गन्ने की फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ले जा रहे किसानों का रास्ता रोक लिया। साथ ही मौके पर जाम लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी से सूचना पाकर मौके पर थाना खिजराबाद पुलिस पहुंची तो रास्ता रोकने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ग्रामीणों को समझाबुझाकर चली गई। शाम में फिर से कुछ लोगों ने किसानों की गन्ने से भरी ट्रॉलियां रोकने का प्रयास किया, इस पर गांव के प्रमुख लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया।
गांव के संजीव सैनी, रमेश, जसबीर, जयकुमार ने बताया कि लाक्कड़ के रास्ते से सैनी माजरा से खनन सामग्री से भरे वाहन निकल रहे थे। जिस पर कुछ किसानों ने एतराज जताया। इस बात से नाराज होकर खनन तस्करों ने दबंगई दिखाते हुए वीरवार सुबह किसानों की गन्ने से भरी ट्रालियां रोक दीं और मौके पर जाम लगाकर हंगामा करने लगे। रास्ता रोक वह लोग कहने लगे कि अगर हमारे रेत-बजरी के वाहन बंद करोगे तो हम किसानों की फसलों भरे वाहन भी गांव की गलियों से नहीं चलने देंगे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थाना खिजराबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जिसे देख रास्ता रोकने वाले लोग मौके से रफूचक्कर हो गए। पुलिस मौके से चली गई, लेकिन गांव में घटना के बाद से गांव में तनाव बन गया। शाम में दोबारा कुछ लोगों ने किसानों के गन्ने भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोक दीं। इस पर गांव के प्रमुख लोगों ने उन्हें समझाकर मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन


खनन सामग्री के वाहनों से टूट रहीं गलियां : ग्रामीणों ने बताया कि खनन तस्कर दिन-रात गांव के बीच से रेत-बजरी से भरे वाहन लेकर निकलते हैं। इससे गांव की कई वर्षों बाद बनने वाली गलियां टूटने लगी हैं। इससे गुजरते वक्त वाहन चालक व राहगीर दिक्कतों से दो-चार हो रहे हैं। गलियों में बने गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं वहीं, खनन सामग्री भरे वाहनों की चपेट में आकर भी कोई हादसे का शिकार हो सकता है। इसी को देखते हुए किसानों व ग्रामीणों ने रेत-बजरी लेकर चल रहे वाहनों को गांव के बीच से निकालने से मना किया। जब वह नहीं माने और गांव से रेत-बजरी भरे ओवरलोड वाहन लेकर चलते रहे तो ग्रामीणों ने एकजुट होकर रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गांव से सूचना मिली कि खनन करने वालों ने किसानों का रास्ता रोका है। पुलिस मौके लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
-बलराज, प्रभारी, थाना खिजराबाद।
फोटो-29 व 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed