{"_id":"5a4a40954f1c1b502b8b7a70","slug":"15148158036-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसा अनियंत्रत ट्रक, लैंटर टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसा अनियंत्रत ट्रक, लैंटर टूटा
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद दुकान में घुसा अनियंत्रत ट्रक, लैंटर टूटा
रादौर। सोमवार सुबह करीब 8 बजे अनाजमंडी चौक पर दसटायरी ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। सौभाग्य से उस समय धुंध और ठंड के कारण कोई दुकान पर नहीं था, जिस कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। वहीं, वन विभाग का एक पेड़ ट्रक की चपेट में आने से टूट गया है। बिजली निगम के खंभों को भी नुकसान पहुंचा है।
पूर्व पंच धर्मबीर दारसी, सुखबीर सिंह, शेरू, राजू ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 8 बजे एसके रोड पर अनाजमंडी चौक के पास प्लाईबोर्ड से लदा दस टायरी ट्रक अनियंत्रित होकर मोहन मिस्त्री की दुकान में जा घुसा। दुकान बंद थी। टक्कर लगने से दुकान का लैंटर टूट गया। ट्रक ड्राइवर वीर सिंह निवासी गाजियाबाद ने बताया कि वह गाजियाबाद से प्लाईबोर्ड लादकर यमुनानगर जा रहा था। अनाजमंडी चौक पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। हादसे में ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
फोटो-16