फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा वातावरण

बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा वातावरण

Fri, 24 Nov 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा वातावरण
हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन
गुरुद्वारा बूडिय़ा साहिब में सजाया गया कीर्तन दरबार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार सुबह सेवापंथी गुरुद्वारा डेरा संतपुरा से नगर कीर्तन निकाला गया। वहीं, गुरुद्वारा बूडिय़ा साहिब में दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरु महाराज की शहादत का बखान किया।

तड़के डेरा संतपुरा से पांच प्यारों की अगुवाई व श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पैदल नगर कीर्तन आरंभ हुआ। संत जगमोहन सिंह ने अरदास कर व बोले सो निहाल के जयकारों के साथ नगर कीर्तन को रवाना किया। नगर कीर्तन में विशेष पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुशोभित किया गया था। आगे गतका पार्टी के सदस्य गतके का जौहर दिखाते चल रहे थे। विभिन्न जत्थेबंदियों व गुरु सिंह सभाओं से जुड़े सदस्यों ने शब्द कीर्तन कर गुरु तेग बहादुर महाराज की शहादत को नमन किया। सतंपुरा से लेकर बूडिय़ा साहिब तक रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे। जगह-जगह नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गई। नगर कीर्तन के गुरुद्वारा बूडिय़ा साहिब पहुंचने पर शाही समाधा ट्रस्ट के किरण अमोल सिंह, नीतू अमोल सिंह व प्रिंस अमोल की तरफ से राजन अमोल सिंह ने पांच प्यारों व जत्थेदारों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया गया। रघुबीर सिंह बिटटू, रुबी ङ्क्षसह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में 21 नवंबर से श्री अखंड पाठ आरंभ किया गया था, जिसका समापन वीरवार सुबह किया गया। इसके बाद खुले पंडाल में कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें दरबार साहिब के हजुरी रागी भाई ओंकार सिंह, भाई राजेंद्र सिंह तथा जगाधरी के रागी भई जसपाल सिंह व भाई भूपिंद्र सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी के त्याग व बलिदान का बखान किया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद शाम को गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया, जो पूरे बूड़िया इलाके से होकर गुजरा। नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन का समापन गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर हुआ।
विज्ञापन

फोटो-13,14,15,16,17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed