फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कर्जदार किसानों के पोस्टर लगाने पर भड़के किसान, चार घंटे तक बैंक के बाहर किया हंगामा

कर्जदार किसानों के पोस्टर लगाने पर भड़के किसान, चार घंटे तक बैंक के बाहर किया हंगामा

Wed, 25 Oct 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
कर्जदार किसानों के पोस्टर लगाने पर भड़के किसान, चार घंटे तक बैंक के बाहर किया हंगामा
कर्जदार किसानों के पोस्टर लगाने पर भड़के किसान, चार घंटे तक बैंक के बाहर किया हंगामा
विज्ञापन

- बैंक में लगे कर्जदार किसानों के पोस्टर फाड़े
- बैंक पर ताला लगाने का किया प्रयास
- एक किसान के खाते से पांच लाख न निकालने देने पर भी खफा थे किसान-
यमुनानगर/रादौर। भारतीय स्टेट बैंक हरनौल द्वारा कर्ज न चुकाने वाले 16 किसानों के फोटो बैंक के अंदर व बाहर चिपकाए जाने पर सोमवार को किसान भड़क उठे। वहीं, बैंक कर्मचारियों द्वारा एक किसान के बचत खाते से पांच लाख रुपये की राशि उसे न दिए जाने पर किसानों ने बैंक में लगभग चार घंटे जमकर हंगामा किया। किसानों ने बैंक पर ताला लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें ताला नहीं लगाने दिया। बड़ी संख्या में किसान सुबह करीब 11 बजे बैंक पहुुंचे और बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रदेश संयोजक बाबुराम गुुंदयाना व जिला प्रधान संजू गुंदयाना के नेतृत्व में एसबीआई बैंक हरनौल के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे रहने के बाद किसान बैंक के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए और बैंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साएं किसानों ने बैंक के अंदर व बाहर दीवारों पर लगे कर्जदार किसानों के फोटो फाड़ डालें। किसान चार घंटे धरना प्रदर्शन करते रहे। बाद में थाना छप्पर प्रभारी दीदार सिंह व बैंक के अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसी भी कर्जमंद किसान का फोटो बैंक में नहीं लगाया जाएगा। वहीं, गांव भागुमाजरा के किसान गुरदेवसिंह की भी पांच लाख रुपये की राशि बैंक ने लौटा दी। जिसके बाद किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।


कर्जदार किसान की फोटो नहीं लगा सकता बैंक : भाकियू
भाकियू प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना व जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एसबीआई बैंक हरनौल ने कर्जा न चुकाने वाले किसानों की फोटो बैंकों के अंदर व बाहर चिपकाई गई है, जो नियमानुसार ठीक नहीं है। कोई भी बैंक ऐसा नहीं कर सकता। गांव भागुमाजरा के किसान गुरदेवसिह पुत्र रामकिशन के बचत खाते में पांच लाख रुपये की राशि जमा थी।, जिसे वह निकलवाना चाहता था। महीनों बीत जाने के बावजूद बैंक के कर्मचारी गुरदेव सिंह के खाते से उसकी राशि नहीं निकाल रहे थे। किसानों ने इसका विरोध किया। किसानों के प्रदर्शन के बाद बैंक कर्मचारियों ने गुरदेव सिंह की राशि को उसके हवाले कर दिया। इस बारे में एसबीआई बैंक के मैनेजर सुलेंदू ने बताया कि बहुत से किसानों ने बैंक के कर्ज नहीं चुकाए है। इस कारण उनके फोटो बैंक में लगाए गए थे। किसानों के विरोध के बाद फोटो उतार दिए हैं। किसानों से ऋणों की वसूली के लिए बैंक कोर्ट का सहारा लेगा। प्रदर्शन में हरपाल सिंह सुढल, रोशनलाल अमलोहा, विपिन हरनौल, कश्मीरी लाल अमली, संदीप महेश्वरी, करनैल अमलोहा, कर्मबीर मंसुरपुर, जंगबहादुर दहिया, सुरेशपाल भागुमाजरा, जयपाल, नाथीराम बुबका, ईश्वर बसाते, विक्रम टोपरा, रामसिंह जत्थेदार, जोगिंद्र गुंदयाना, मोहनलाल, जसवंत टेही, मंदीप रोडछप्पर, राजेश गोलनपुर, विरेंद्र मंढेबर, संदीप सुढल सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो-3,4,5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed