{"_id":"59e5087d4f1c1bce538b7d95","slug":"15081822095-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर एक करोड़ के बर्तन व तीन करोड़ के गहने बिकने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर एक करोड़ के बर्तन व तीन करोड़ के गहने बिकने की उम्मीद
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस आज, बाजार में धनवर्षा की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। धनतेरस मंगलवार को है, इस दिन व्यापारियों को बाजार में धनवर्षा की उम्मीद है। इसको लेकर व्यापारियों ने तैयारियां कर ली हैं, जगाधरी का बर्तन बाजार बर्तनों से अट गया है। दुकानदारों को इस बार भी अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। उनका मानना है कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते इस पर महंगाई का असर नहीं पड़ेगा। जगाधरी में बर्तनों की 100 से अधिक दुकानें हैं। यहां ट्विन सिटी से दूर-दराज के इलाकों तक के लोग बर्तन खरीदने आते हैं। धनतेरस के लिए प्रत्येक दुकानदार ने हर प्रकार के बर्तन को स्टाक किया है। कुछ दुकानदारों ने दूसरे राज्यों में बनने वाले बर्तन भी मंगवाए हैं। हर साल धनतेरस पर काफी बर्तन बेचे जाते हैं। दुकानदार सुंदर लाल, अमृतलाल, विजय ने बताया कि स्टील की बाल्टी, पुआली, थालियां, गिलास, चम्मच की काफी सेल होती है। रविवार को दुकानदार बर्तनों को दुकान में सेट करने में लगे रहे। उधर, ज्वैलर्स की दुकानों पर भी अच्छी सेल होने की उम्मीद जताई जा रही है। गोल्ड की कीमतों में उतार-चढाव के चलते सोने के आभूषणों की कम सेल होने की उम्मीद है, लेकिन चांदी के सिक्कों और चांदी की गणेश लक्ष्मी की मूर्ति की डिमांड को देखते हुए ज्वैलर्स ने तैयारी कर ली है। जैन ज्वैलर्स के पुनीत जैन ने बताया कि बाजार में 10 ग्राम से लेकर 200 ग्राम तक चांदी के सिक्के मौजूद हैं जो गोलाकार, अंडाकार ओर नोट के आकार में हैं। चांदी के गणेश लक्ष्मी की भी काफी डिमांड नजर आ रही है।
जगाधरी में एक करोड़ रुपये से अधिक के बर्तन बिकने का अनुमान
धनतेरस पर जगाधरी का बर्तन बाजार भी पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक केवल जगाधरी बर्तन बाजार में धनतेरस के दिन करीब एक करोड़ रुपये से अधिक के बर्तन बिकते है। द जगाधरी मैटल मैन्युफक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन की खरीददारी को सबसे शुभ माना जाता है। लोग अपने सामर्थ्य के मुताबिक बर्तनों की खरीददारी करते हैं। जगाधरी बर्तन बाजार में 100 से ज्यादा बर्तनों की दुकानें हैं। पिछले कई माह से बर्तन बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा था। यह मंदी धनतेरस पर छटने के आसार है। बाजार में ग्राहकों के लिए डिनर सेट, गिलास सेट, चम्मच सेट, फैंसी जग, डिजाइनदार थालियां, इंपोर्टेड केतली, कप सेट, बाल्टी, लुटिया, इंपोर्टेड डिनर सेट, पूजा की थाली, थर्मस आदि तैयार किए गए हैं।
सर्राफा बाजार में होता है तीन करोड़ का कारोबार
ट्विन सिटी में सर्राफा बाजार में धनतेरस पर हर साल तीन करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है। यमुनानगर-जगाधरी शहर में ज्वैलर्स की करीब तीन सौ दुकानें हैं। बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक धनतेरस पर इस बार भी तीन करोड़ से अधिक की खरीददारी का अनुमान लगाया जा रहा है। की। इस बार सोने चांदी के सिक्के, गणेश, लक्ष्मी व अन्य देवताओं की प्रतिमा और चांदी के पत्ते पर फोटो फ्रेम के बारे में लोग पूछताछ कर रहे हैं।