फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रहे बिजली के बिल

उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रहे बिजली के बिल

Tue, 17 Oct 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रहे बिजली के बिल
लापरवाही निगम की, भुगत रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। रादौर में बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को समय से बिजली के बिल नहीं भेजे जा रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है, निगम की ओर से समय से बिजली के बिल न भेजे जाने का खामियाजा कस्बे के उपभोक्ताओं को चुकाना पड़ रहा है, उन्हें इसके लिए जुर्माना चुकाना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि, कस्बे में सोमवार 16 अक्तूबर को बिना जुर्माने के बिजली का बिल भरने की अंतिम तारीख थी, लेकिन किसी भी उपभोक्ता के पास बिल नहीं पहुंचा था। कस्बे के लोग बिल पहुंचने का इंतजार करते रहे और सोमवार को बिल भरने की अंतिम तारिख भी निकल गई। उपभोक्ताओं को बिजली के बिल न भेजे जाने की शिकायत वेलफेयर एसोसिएशन रादौर की ओर से मुख्यमंत्री मनोहरलाल को शिकायतपत्र भेजकर की है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वेलफेयर एसोसिएशन रादौर के प्रधान सुशील अग्रवाल, महासचिव सुनील कांबोज, सुखबीरसिंह सुक्खा, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर बलजीतसिंह, नायबसिंह बैनिवाल ने बताया कि बिजली निगम की ओर से कस्बे में इस बार बिजली के बिल नहीं भेजे गए हैं। उपभोक्ता बिल आने का इंतजार करते रहे और अंतिम तारीख भी निकल गई। इसके लिए बिजली निगम जिम्मेदार है। यदि निगम की ओर से बिल भेजे जाते तो स्थानीय लोग समय पर बिजली के बिल भरकर जुर्माना राशि से बच सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

अफसर बोले- अगले महीने से समय से मिलेगा बिल
इस बारे में जब बिजली निगम रादौर के एसडीओ धर्मबीर से पूछा गया तो उनका कहना था कि, पहले रादौर में पूर्व सैनिक बिजली की रीडिंग लेने और बिल भेजने का काम करते थे। लेकिन इस महीने से बिजली की रीडिंग लेने व बिल भेजने का कार्य निजी कंपनी को सौंप दिया गया है। जिस कारण कुछ लोगों के पास इस बार बिल नहीं पहुंच पाया होगा। इसको लेकर उपभोक्ताओं को कुछ परेशानी आई है। अगले महीने से नियमित रूप से बिजली के बिल उपभोक्ताओं को मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed