फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिलासपुर मंडी में खामियों देख अधिकारियों को लताड़ा

बिलासपुर मंडी में खामियों देख अधिकारियों को लताड़ा

Thu, 12 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर मंडी में खामियों देख अधिकारियों को लताड़ा
‘मंडी में न पानी निकासी का प्रबंध, न समय से हो रहा पेमेंट’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/बिलासपुर। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री राम निवास ने बुधवार को बिलासपुर अनाज मंडी निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी में खामियों को देखकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंडी में रामनिवास करीब 12 बजे पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। मंडी प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने सेक्रेट्री के सामने एक सप्ताह से पेमेंट न होने, बारदाने की कमी, मंडी से वेस्ट कचरा न उठाए जाने, बिजली के लंबे कट लगने और पानी निकासी का प्रबंध न होने, मंडी की गिरी बाउंड्री आदि की जानकारी दी। इस पर रामनिवास ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद रामनिवास ने मंडी का दौरा कर किसानों से बात की और तौल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि धान की फसल को सुखाकर लाएं। उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित रेट तीन दिन के अंदर दिया जाएगा और किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

कल तक पेमेंट न हुई तो देंगे चार्जशीट: रामनिवास से वेयर हाउस के मैनेजर यशपाल से कहा कि सरकार का निर्देश है कि 72 घंटे के अंदर आढ़तियों को पेमेंट हो जानी चाहिए, ताकि किसान को परेशानी न आए। उन्होंने वेयर हाउस के मैनेजर को निर्देश देते कि यदि कल तक पेमेंट नहीं हुई तो वह उन्हें चार्जशीट करेंगे। बिजली व पानी निकासी संबंधी समस्या को लेकर उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए। मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, एसडीएम नवीन आहूजा, डीएम वेयर हाउस यशपाल, डीएफएससी सुरेंद्र कुमार, एएफएससी विरेंद्र, मार्केट कमेटी सचिव छोटनलाल, आढ़ती दलजीत सिंह बाजवा, राजींद्र अग्रवाल, सुरजभान सैनी, भूषण कुमार, शिव कुमार बंसल, बरखाराम, जगीर सिंह, दीदार सिंह, रमेश कुमार, चौहान भीलछप्पर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed