फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बस पास बनाए पर स्टॉप पर नहीं रुकतीं बसें, विद्यार्थियों ने लगाया जाम

बस पास बनाए पर स्टॉप पर नहीं रुकतीं बसें, विद्यार्थियों ने लगाया जाम

Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बस पास बनाए पर स्टॉप पर नहीं रुकतीं बसें, विद्यार्थियों ने लगाया जाम
बस पास बनाए पर स्टॉप पर नहीं रुकतीं बसें, विद्यार्थियों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/छछरौली। रोडवेज ने बस पास तो बना दिए, मगर ग्रामीण क्षेत्रों के स्टॉप पर बसें नहीं रुकतीं, नतीजतन स्टूडेंट्स समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे खफा विद्यार्थियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने नेशनल हाईवे-73 ए (जगाधरी-पौंटा) के गांव भिलपुरा के पास सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे थाना छछरौली प्रभारी ने गुस्साए विद्यार्थियों को बस स्टैंड पर बसें रुकवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विद्यार्थी रोहित, कमल, राजन, हरजीत सिंह, विनोद, शाकिर अहमद, पूजा, साक्षी, दिव्या, रजनी ने बताया कि सुबह के समय स्कूल-कॉलेज जाने के लिए बसों के न रुकने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि छछरौली से खिजराबाद तक नेशनल हाईवे पर जितने भी गांव हैं, वहां कभी भी रोडवेज की बसें नहीं रुकतीं। विद्यार्थी सुबह ही बस स्टॉप पर खड़े हो जाते हैं और घंटों इंतजार करते रहते हैं। वहीं बस चालक स्टूडेंट्स को देखकर भी अनदेखी करते हैं और बसें बिना रुके निकल जाती हैं। इससे विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने में देर हो जाती है, या वे पहुंच नहीं पाते। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर स्टूडेंट्स पहले भी लगा चुके हैं जाम: नेशनल हाईवे पर इससे पहले भी कई बार स्कूली बच्चों की ओर से बसें न रुकने की समस्या को लेकर जाम लगाया जा चुका है। इससे पहले एक बार मलिकपुर के स्कूली बच्चों ने जाम लगाया था और उसके बाद उर्जनी के ग्रामीणों ने बस स्टॉप पर बस न रुकने के कारण जाम लगाया था। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिजराबाद से छछरौली तक पड़ते हैं दर्जनों गांव
एनएच-73 ए पर खिजराबाद से छछरौली तक किशपनुरा, चुहडपुर कलां, गुलाबगढ़, मलिकपुर, पिपली माजरा, दसौरा, दसौरी, याकुबपुर, भिलपुरा, शाहाजहांपुरा, शेरपुर समेत दर्जनों गांव पड़ते हैं। यहां से सैकडों विद्यार्थी छछरौली के स्कूल-कालेजों में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं।
बस पास बने होने के बावजूद भी परेशानी
रोहित, राजन, कमल, दिनेश का कहना है कि उन्होंने रोडवेज विभाग में पैसे जमा कराकर बस पास ले रखे हैं। उसके बावजूद भी रोडवेज बसकर्मी बच्चों के लिए बस स्टाप पर बस नहीं रोकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय बस पास बनने का समय होता है, उस समय यह नहीं बताया जाता कि किस किस बस स्टाप पर बस रुकेगी। उनका कहना है कि रोडवेज विभाग बच्चों को मूर्ख बनाकर पैसे तो ऐंठ रहा है पर बस सुविधा देने के नाम पर कुछ नहीं है।
महिलाओं के लिए और बस चले
पूजा, रमन, रजनी, दीक्षा ने बताया कि सुबह आठ बजे खिजराबाद से एक बस केवल महिलाओं के चलती है। उसके बाद पूरा दिन यमुनानगर से कोई भी बस केवल महिलाओं के लिए नहीं चलती। इसकी वजह से लड़कियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि दोपहर को छुट्टी के समय कम से कम एक बस तो केवल महिलाओं के लिए चलनी चाहिए। उन्होने कहा कि बसों की कमी के चलते बस की खिड़कियों पर लटक कर आना जाना पड़ता है।
बच्चों को समझाकर जाम खुलवाया
छछरोली थाना प्रभारी विरेंद्र राणा ने बताया कि बस स्टॉप पर बसें न रुकने के कारण विद्यार्थियों ने जाम लगा दिया था, जिनको समझाकर जाम खुलवा दिया था। जाम 15-20 ही लगा था। इसके बाद विद्यार्थी शंात होकर चले गए।

प्रत्येक बस स्टॉप पर लगा दिए रोडवेज इंस्पेक्टर
बस अड्डा इंजार्च छछरौली शेरखान ने बताया कि विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए मलिकपुर, भिलपुरा, पिपली माजरा, उर्जनी गांवों के बस स्टॉप पर रोडवेज इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगा दी गई है, जो स्कूली बच्चों के लिए बस रुकवाने और उनको बस में चढ़ाने का कार्य करेंगे। भविष्य में बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed