{"_id":"59c4132b4f1c1b36688b5fa2","slug":"15060222223-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन समाजवाद, राष्ट्रीय एकता, अहिंसा व मानव सेवा की प्रतिमूर्ति: सिंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन समाजवाद, राष्ट्रीय एकता, अहिंसा व मानव सेवा की प्रतिमूर्ति: सिंगला
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा अग्रसेन मानव सेवा की प्रतिमूर्ति: सिंगला
बिलासपुर। महाराजा अग्रसेन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में वैश्य सभा बिलासपुर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला मौजूद रहे, जबकि वैश्य सभा बिलासपुर के प्रधान कुलदीप सिंगला विशिष्ट अतिथि रहे। वीरवार सुबह सबसे पहले वैश्य समाज के लोगों ने मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, वैश्य समाज के प्रधान कुलदीप सिंगला जोनी के नेतृत्व में अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर फूलमाला अर्पण कर पूजा-अर्चना की। मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन मानव सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्हाेंने भाईचारा और प्रेम का संदेेश दिया। वैश्य सभा के प्रधान कुलदीप सिंगला ने कहा कि अपने समय में एक ईंट एक सोने की मुद्रा सभी को देने की व्यापक सोच को वैश्य समाज ने आगे बढ़ाया है। बताया कि 23 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद काली माता मंदिर बिलासपुर में वैश्य समाज के मेधावी छात्रों को वैश्य सभा की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुकेश बंसल, अवध बंसल, रविभूषण, सुधीर गर्ग, अशोक केसरी,