फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नपा ने हटवाए चुनावी पोस्टर

नपा ने हटवाए चुनावी पोस्टर

Tue, 19 Sep 2017 01:25 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
नपा ने हटवाए चुनावी पोस्टर
नपा ने हटवाए चुनावी पोस्टर
विज्ञापन

रादौर। 24 सितंबर रविवार को होने वाले नगरपालिका चुनाव को लेकर कस्बे में चुनाव प्रचार जोरों पर है। चुनाव प्रचार के दौरान बहुत से उम्मीदवारों ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सरकारी भवनों और सरकारी खंभों पर होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगा डाले हैं। इसको लेकर सोमवार को नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने कस्बे के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान खंभों और दीवारों पर पोस्टर, बैनर लगे नजर आए। नपा सचिव ने कर्मचारियों को आदेश दिए कि खंभों और दीवारों पर लगाए गए पोस्टरों को तुुरंत हटाया जाए। इस पर नपा कर्मचारियों ने शहर के मेन बाजार, कॉलेज रोड, बस स्टैंड, बकाना रोड, छोटाबांस, अनाजमंडी रोड आदि स्थानों पर लगाए गए बैनरों और होर्डिंग को हटाया। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार कोई भी प्रत्याशी बैनर, होर्डिंग्स व पोस्टर दीवारों पर नहीं लगा सकता। चुनाव आयोग की ओर से इस बारे में सख्त आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दीवारों, खंभों पर पोस्टर, बैनर होर्डिंग लगाने वाले उम्मीदवारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बावजूद यदि उन्होंने होर्डिंग्स नहीं उतारे तो नियमानुसार उनका पर्चा तक कैंसल किया जा सकता है। इसलिए कोई भी उम्मीदवार नियमों का उल्लंघन न करे।

उम्मीदवारों ने खोले कार्यालय
नगरपालिका चुनावों को लेकर अधिकतर उम्मीदवारों ने अपने कार्यालय खोल लिए हैं। उम्मीदवार जमकर मतदाताओं की आवभगत कर रहे हैं। मतदाताओं के वोट लेने के लिए उम्मीदवार उनसे बड़े से बड़े वायदे कर रहे हैं। बहुत से उम्मीदवारों ने तो अपने घोषणा पत्र तक छपवा लिए हैं। चुनाव में शराब का खुलकर इस्तेमाल हो रहा है। शाम होते ही मतदाताओं के पास शराब की बोतलें पहुंचनी शुरू हो जाती है। वहीं, महिला मतदाताओं का भी इस बार खास ध्यान रखा जा रहा है। उनके पास ठंडे की बोतल, पकौड़े, ब्रेेड व अन्य सामान भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed