{"_id":"59adadb94f1c1b5f738b5163","slug":"1504554438912-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल बाद जिले की झोली में आया राज्य शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल बाद जिले की झोली में आया राज्य शिक्षक पुरस्कार
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 साल बाद जिले की झोली में आया राज्य शिक्षक पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बारह साल बाद जिले के एक शिक्षक को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छछरौली) में फाइन आर्ट के प्राध्यापक प्रवीन गुप्ता को पांच सितंबर को चंडीगढ़ में राज्यपाल पुरस्कार प्रदान करेंगे। प्रवीन गुप्ता से पहले वर्ष 2005 में उनके भाई राकेश गुप्ता को भी राज्य शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। पिछले 10 सालों में उनके फाइन आर्ट के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रवीन गुप्ता को वर्ष 1998 में बेस्ट रिजल्ट के लिए मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। प्रवीन गुप्ता 1983 में शिक्षक नियुक्त हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग कैथल के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई थी। जिले के सीटीएम भारतभूषण कौशिक प्रवीन गुप्ता के शिष्य रह चुके है। इसके अलावा गढ़ी मुंडों में ड्राइंग टीचर प्रवेश कुमारी, कोटला सरकारी स्कूल में फाइन आर्ट के शिक्षक पुनीत कुमार, हरीपुर कांबोज सरकारी स्कूल के साइंस मास्टर दीपक कुमार, राजकीय हाई स्कूल, छोटा भूड़ के ड्राइंग टीचर रिंकू सिंह के अलावा सोनीपत के सरकारी स्कूल में तैनात चार शिक्षक भी प्रवीन गुप्ता के शिष्य रह चुके हैं। उनके कुल 13 शिष्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिक्षक हैं। प्रवीन गुप्ता ने बीए फाइन आर्ट कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, बीएड रोहतक यूनिवर्सिटी व एमए फाइन आर्ट कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से की है।