{"_id":"59ab020d4f1c1b5a738b4e1d","slug":"15043794165-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया ईद-उल-अजहा पर्व, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों में अदा की नमाज..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया ईद-उल-अजहा पर्व, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों में अदा की नमाज..
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्क और कौम की तरक्की के लिए अदा की नमाज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिलेभर में शनिवार को बकरीद उल्लास से मनाई गई। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों में नमाज अदा की और एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।
शनिवार सुबह होते ही शहर के रादौर मार्ग स्थित सबसे बड़ी जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और मुल्क और कौम की तरक्की के लिए नमाज अदा की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इमाम ने बताया कि आज के दिन अल्लाह को कुर्बानी प्यारी है। इसलिए ईद उल अजहा पर बकरे की कुर्बानी दी गई। उधर, बुड़िया स्थित ईदगाह में भी ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई गई। ईदगाह के इमाम ने बताया कि इस दिन अब्राहम ने अल्लाह पाक की खुशी के लिए अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी दी थी, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। जिसमें बकरे, ऊंट, कटड़े की कुर्बानी दी जाती है। साढ़ौरा ईदगाह में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इसी तरह बिलासपुर, खिजराबाद, छछरौली, साढौरा व मुस्तफाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों में नमाज अदा की और एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।