{"_id":"59a9b1cf4f1c1b45738b4d05","slug":"1504293336842-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 एमएम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, निचले इलाकों व सड़कों पर जलभराव से बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 एमएम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, निचले इलाकों व सड़कों पर जलभराव से बनी आफत
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 एमएम बारिश से सड़कों पर जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मौसम के बदले मिजाज से फिजा खुशनुमा हो गई है। गुरुवार रात से ही जारी झमाझम बारिश शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। दोपहर के बाद कुछ घंटे थमने के बाद शाम को फिर से बारिश होने लगी। इस दरम्यान जिले में औसत 42 एमएम बारिश से निचले इलाकों सहित सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सबसे अधिक बारिश छछरौली में 90 एमएम रिकॉर्ड की गई। वहीं, बिलासपुर में भी करीब 62 एमएम बारिश हुई। बारिश से एक ओर जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं, निचले इलाकों के बाशिंदों सहित सड़क से निकलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बारिश आफत बनी। उधर, लंबे समय बाद हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल नजर आए। चूंकि बारिश से धान की पछेती किस्म और गन्ने को फायदा होगा इससे किसान प्रशन्न हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।
यहां बारिश से हुई मुसीबत
लाजपतनगर, सुंदर व सरस्वती विहार, शिवनगर, कैंप, गुलाबनगर, जसवंत कालोनी, विजय कालोनी, आजादनगर, इंद्रा गाडऱऱ्न, अमरपुरी कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, जोगिंद्र नगर सहित दर्जनों कॉलोनियों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा छछरौली सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकासी न होने से स्थिति बिगड़ी नजर आई। इसके चलते निवासियों को निकलने में दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। पॉश एरिया मॉडल टाउन में ही मेला सिंह चौक, छोटी लाइन, नेहरू पार्क के समीप कई जगह सड़कों पर बारिश को पानी जमा हो गया। इस बीच राहगीरों व वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। सड़कों पर पानी भरने से कई जगह जाम की भी दिक्कत रही।