फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली तो 28 को नगर निगम कार्यालय का करेंगे घेराव

कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली तो 28 को नगर निगम कार्यालय का करेंगे घेराव

Sat, 19 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली तो 28 को नगर निगम कार्यालय का करेंगे घेराव
मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं तो करेंगे घेराव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
नगर निगम के वार्ड नंबर 19 व 20 में आने वाली कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाआें उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर दोनों वार्डों के लोग शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्हाेंने डीसी को ज्ञापन देकर दस दिन अल्टीमेटम दिया। दस दिन के भीतर कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं ने देने पर उन्हाेंने 28 अगस्त को सभी कॉलोनियों के लोगों के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।

शुक्रवार सुबह नगर निगम के वार्ड नंबर 19 व 20 की कॉलोनी शिवपुरी ए, शिवपुरी बी, शिवदयालपुरी, अमरपूरी, भूरिया कॉलोनी, कांसापुर, कांसली के लोग लघु सचिवालय पहुंचे। कॉलोनी वासी देवेंद्र सिंह, रामप्रताप जरोरा, फूल सिंह, छत्रपाल, विक्रम शर्मा, गिरधारी लाल, इशरार खान, वासुदेव, विनित गुप्ता आदि ने बताया कि वे करीब 40 साल से इन कॉलोनियों में रह रहे हैं। इन कॉलोनियों में 90 प्रतिशत आबादी है। जिसमें दस सरकारी व गैर सरकारी स्कूल आते है। नगर निगम क्षेत्र में आने से वे सात साल से सभी प्रकार के टैक्स नियमित रूप से अदा कर रहे है। फिर भी निगम द्वारा टैक्स प्राप्त करके भी कॉलोनियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। कॉलोनियों को अवैध करार देकर सुविधाएं देने से नगर निगम पीछे हट रहा है। जबकि प्रॉपर्टी टैक्स लेने में आगे है। उन्हाेंने कहा कि कॉलोनियों में ना तो सीवर लाइन की व्यवस्था है और ना ही पक्की गलियां व पक्की सड़कों की व्यवस्था। सभी गलियों व सड़कों पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। जिसके चलते उन्हें परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने डीसी को दिए ज्ञापन में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 18 अगस्त से 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया। वहीं चेतावनी दी कि यदि दस दिनों में उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो 28 अगस्त को सभी कॉलोनियों के लोग जन आंदोलन के रूप में नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम व हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed