फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प्लाइवुड फैक्ट्री के चैंबर में आग लगने से लाखों का सामान जला

प्लाइवुड फैक्ट्री के चैंबर में आग लगने से लाखों का सामान जला

Mon, 14 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्लाइवुड फैक्ट्री के चैंबर में आग लगने से लाखों का सामान जला
प्लाइवुड फैक्ट्री के चैंबर में आग लगने से लाखों का सामान जला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जोड़िया स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री के चैंबर में शनिवार रात आग लगने से प्लाई और अन्य सामान जल गया। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

शनिवार रात दस बजे के करीब जोड़िया में स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री के चैंबर में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग को बुझाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, फैक्ट्री संचालकों का कहना है कि आग लगने से चैंबर में रखी कीमती प्लाई, फिटिंग, मशीनें व छत को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने से फैक्ट्री में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed