फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिजली निगम और पब्ल्कि हेल्थ की खानापूर्ति: ठीक होने के मिनटों बाद फिर बंद हुई बिजली-पानी आपूर्ति

बिजली निगम और पब्ल्कि हेल्थ की खानापूर्ति: ठीक होने के मिनटों बाद फिर बंद हुई बिजली-पानी आपूर्ति

Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम और पब्ल्कि हेल्थ की खानापूर्ति: ठीक होने के मिनटों बाद फिर बंद हुई बिजली-पानी आपूर्ति
जाम लगाने पर नींद खुली शुरू हुई सप्लाई, अफसरों के जाते ही फिर बत्ती गुल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अफसरों की ओर से जुगाड़ से काम चलाए जाने से शहरवासियों को बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो पा रही हैं। इसके लिए पब्लिक को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला फिर सामने आया है। यहां के लोगों को सुबह से ही बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह 11 बजे पोल गिरने से बाधित हुई सप्लाई शाम पांच बजे सुचारू हो पाई। तीन घंटे भी नहीं बीते होंगे कि, तकरीबन आठ बाजे बिजली केबल का 15 फीट का टुकड़ा जल गया, नतीजतन फिर सप्लाई बंद हो गई। घंटों बिजलीकर्मियों ने सुध नहीं ली तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग स्टेट हाईवे (कुरुक्षेत्र-सहारनपुर) पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इस पर अफसरों की नींद खुली और अधिकारियों ने किसी तरह आपूर्ति सुचारू कराई, मगर महज खानापूर्ति होने से अधिकारियों के जाते ही तकरीबन रात 12 बजे फिर बत्ती गुल हो गई। इसके बाद तो बुधवार दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। इसका असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। वहीं, गुलाबनगर में तीन दिन से खराब मोटर को बुधवार सुबह ठीक करके जैसे ही कर्मचारी गए, फिर स्टार्टर खराब होने से दोपहर बाद तक पूरे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई।
कैंप के लक्ष्मीनगर निवासी जय सिंह, सुदर्शन लाल, केहर सिंह, विनोद कुमार, गुरमुख सिंह, बुलबल, निर्मला देवी, ललतेश, अनिता, रमेशचंद्र, लता देवी ने बताया कि दो माह पहले क्षेत्र में बिजली के तारों को बदल पीवीसी केबल डाली गई थी, जो अच्छी क्वालिटी की नहीं है। लक्ष्मीनगर के लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का पोल गिर गया था। इससे दिनभर आपूर्ति बाधित रही और क्रेन के जरिए पोल लगाकर तारों को दुरुस्त करने पर शाम पांच बजे सुचारू हुई। इसके बाद देर शाम आठ बजे केबल का करीब 15 फीट का टूकड़ा जलकर टूट गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति घंटों बंद रहने पर कॉलोनी के 40-50 लोग रात नौ बजे पटेलनगर स्थित सब डिवीजन नंबर-1 पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी पर गुस्साए निवासियों ने करीब साढ़े नौ बजे स्टेट हाईवे (कुरुक्षेत्र-सहारनपुर) पर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लक्ष्मी नगर के लोगों के जाम लगाने की सूचना पर थाना फर्कपुर एसएचओ राकेश कुमार और बिजली निगम के एसईएन नीरज कांबोज, जेई राजकुमार, एसडीओ वीके बंसल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों का समझाकर जाम खुलवाया। इस बीच करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

दस मिनट ही हो पाई बिजली सप्लाई
बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर ही जलकर टूटी केबल को दुरुस्त करा दिया था। इधर, अफसर लौटे ही थे कि, खस्ताहाल केबल पर फिर जल गई और रात 12 बजे फिर से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पूरी रात के बाद बुधवार दोपहर बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। इस कारण गर्मी के मारे पूरी रात के बाद दिनभर लोगों के पसीने छूटे। वहीं, क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल बदल दी गई है और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू करवा दी गई है।
नीरज कांबोज, एसईएन, बिजली निगम।
आए दिन जल रही केबल
आए दिन लोड अधिक पड़ने पर केबल धमाके के साथ जल जाती हैं। बिजली निगम की ओर से बार-बार केबल को जोड़ कर किसी तरह आपूर्ति सुचारू की जाती है। पांच दिन पहले भी केबल जलने से टूटकर नीचे गिर गई थी, तब उससे उठी चिंगारियों की चपेट में आने से घर के बाहर बैठी महिला आने से बच गई थी। इसकी सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों से निवासियों ने केबल तार बदलकर दूसरी तार लगाने की मांग की, लेकिन तब कर्मियों ने स्टोर में केबल तार न होने की बात कही और फिर किसी तरह बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी थी। अब फिर केबल जल गई।
तीन दिन से मोटर खराब होने से पेयजल किल्लत झेल रहे गुलाबनगर के लोग
गुलाबनगर के सतीश कुमार, रवि कुमार, सरदारा, सुरेंद्र कुमार हांडा, कुसुम लता, कैलाशो, मनिंद्र कौर, सुदर्शन, ब्रह्म सिंह, करनैल, अरुण, शकुंतला, आशा देवी, लीला देवी, वीना देवी ने कहा कि तीन दिन पहले रक्षाबंधन के दिन कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। इसकी सूचना कॉलोनी के लोगों ने वार्ड नंबर-14 की पार्षद निर्मल चौहान को दी। वार्ड पार्षद की ओर से सूचना देने पर पब्लिक हेल्थ विभाग से मंगलवार सुबह 10:30 बजे विभागीय कर्मी मोटर ठीक करने पहुंचे और रात 11 बजे तक भी मोटर ठीक न होने से पेयजल आपूर्ति न हुई। बुधवार सुबह कर्मियों की ओर से मोटर ठीक करने पर पेयजल आपूर्ति की गई, लेकिन फिर ट्यूबवेल का स्टार्टर खराब हो गया। दोपहर बाद तक पूरे क्षेत्र में फिर से पेयजल किल्लत की समस्या बनी रही।
1000 परिवार पर एक ट्यूबवेल, खराब पड़ा तो आसपास से भरकर लाए पानी
निवासियों ने बताया कि गुलाबनगर में करीब एक हजार परिवार हैं, जिस पर एक ट्यूबवेल है। वह भी तीन दिन से खराब होने से कॉलोनी के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों को नहाने, कपड़े व बर्तन धोने जैसे घरेलू कामकाज निपटाने सहित पीने के पानी को लेकर दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। तीन दिन से कॉलोनी के लोग शुगर मिल, पटेल नगर, कैंप सहित आसपास के क्षेत्रों से पानी भर कर काम चला रहे हैं।

गुलाबनगर में पेयजल समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उनका प्रयास है कि निवासियों की परेशानी को जल्द दूर कराया जाए।
निर्मल चौहान, पार्षद, वार्ड नंबर-14।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed