{"_id":"5988bb0f4f1c1bdd558b47ca","slug":"150213301120-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर फिर फूटा गुस्सा, अब सब स्टेशन पर चार घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर फिर फूटा गुस्सा, अब सब स्टेशन पर चार घंटे प्रदर्शन
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट पर फिर फूटा गुस्सा, अब सब स्टेशन पर चार घंटे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। बढ़ता बिजली संकट किसानों के गुस्से का हवा दे रहा है। कभी किसी ग्रामीण क्षेत्र तो कभी किसी ग्रामीण क्षेत्र पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन हो रहा है। अब रतनगढ पावर हाउस से किसानों को पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसान सोमवार को भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में पावर हाउस पहुंच गए और रतनगढ़ फीडर पर पर्याप्त बिजली सप्लाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए तकरीबन 4 घंटे सरकार-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में बिजली निगम की ओर से एसडीओ विकास बंसल मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि रतनगढ़ फीडर पर बिजली की सप्लाई ठीक प्रकार की जाएगी। उधर, भारतीय किसान यूनियन की ओर से बिजली निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि 20 अगस्त तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसान अनिश्चित कालीन और उग्र आंदोलन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान सुभाष धौड़ंग ने बताया कि बिजली निगम की ओर से रतनगढ़ फीडर के गांव धौड़ंग, रतनगढ़, कुंजल, दामला माजरी, दामला मॉडल टाउन, दूधला, कुंजल कंबोयान, कुंजल जाटान गांव में सभी घरों के मीटर लगाकर 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया गया था। लेकिन बिजली निगम ने अपना वायदा नहीं निभाया। किसानों को मात्र इस फीडर पर 24 घंटे में से 6 घंटे ही बिजली की सप्लाई दी जा रही है। इससे किसानों के कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि, आए दिन किसानों को बिजली चेकिंग के नाम पर भी परेशान किया जा रहा है। इस अवसर पर जयपाल चमरोडी, प्रधान सीटू नंबरदार, धर्मबीर अमलोहा, सुलेख कांबोज नंदपुरा, सुभाष चमरोडी, नाथीराम दोहली, धर्मपाल, धूम सिंह पूर्व सरपंच, सतनामसिंह, वेदपाल, मीलू रमेश चंद, सेठपाल, भानू प्रकाश दामला, मान सिंह नंदपुरा, प्रीतिलाल, फूलचंद, मोहित गुर्जर, पुष्पेंद्र जेलदार, अमन कुमार, प्रवीण कांबोज, रोशनलाल, पवन जुब्बल, रघुबीर जुब्बल आदि उपस्थित थे।